फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Randeep Hooda met with CM of Manipur Yumnam Khemchand says reins of my Sasural are in very capable hands

'मेरे ससुराल की कमान काबिल हाथों में है'; मणिपुर के मुख्यमंत्री से मिलकर बोले रणदीप हुड्डा; साझा कीं तस्वीरें

Fri, 17 Jul 2026 07:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 17 Jul 2026 07:21 PM IST
सार

Randeep Hooda Photos: अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हाल ही में पत्नी लिन लैशराम के साथ मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह से मुलाकात की। उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

विज्ञापन
Randeep Hooda met with CM of Manipur Yumnam Khemchand says reins of my Sasural are in very capable hands
मणिपुर के मुख्यमंत्री से मिले रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम-@randeephooda

विस्तार

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हाल ही में मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह से मुलाकात की। अभिनेता अपनी अभिनेत्री पत्नी लिन लैशराम के साथ पहुंचे। इस दौरान सीएम खेमचंद सिंह की पत्नी युमनाम जॉयबाला भी मौजूद रहीं। रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर मुलाकात की झलकियां साझा करते हुए मजेदार अंदाज में कैप्शन लिखा है। 

विज्ञापन

Randeep Hooda met with CM of Manipur Yumnam Khemchand says reins of my Sasural are in very capable hands
मणिपुर के मुख्यमंत्री से मिले रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम-@randeephooda

ससुराल पहुंचे रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा ने भव्य स्वागत के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि इस मुलाकात के बाद उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि उनके ससुराल की बागडोर बहुत काबिल हाथों में हैं। बता दें कि रणदीप की पत्नी एक्ट्रेस-मॉडल लिन लैशराम मणिपुर की राजधानी इम्फाल से ताल्लुक रखती हैं। इस लिहाज से मणिपुर अभिनेता का ससुराल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Randeep Hooda met with CM of Manipur Yumnam Khemchand says reins of my Sasural are in very capable hands
मणिपुर के मुख्यमंत्री से मिले रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम-@randeephooda

मुख्यमंत्री से की मुलाकात
रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'माननीय मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह और युमनाम जॉयबाला मैम ने गर्मजोशी से स्वागत किया, इसके लिए तहे दिल से आपका शुक्रिया। आप दोनों से मिलकर बहुत खुशी हुई'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)


विज्ञापन

Randeep Hooda met with CM of Manipur Yumnam Khemchand says reins of my Sasural are in very capable hands
मणिपुर के मुख्यमंत्री से मिले रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम-@randeephooda

कांग के लिए शुभकामनाएं दीं
आगे लिखा है, 'भारत के रत्न' यानी खूबसूरत राज्य मणिपुर में शांति और तरक्की के लिए आपकी सोच बहुत प्रेरणादायक है। 'कांग खेचरी' के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मणिपुर के शानदार लोगों के लिए शांति, एकता और समृद्धि की कामना करता हूं। मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि मेरे ससुराल की बागडोर बहुत काबिल हाथों में है। कांग की शुभकामनाएं'। बता दें कि कांग, मणिपुर का सबसे प्रमुख और भव्य रथयात्रा उत्सव है। यह ठीक उसी तरह मनाया जाता है जैसे ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा होती है।

नेटिजंस बोले- 'बटेऊ का स्वागत बनता है'
रणदीप हुड्डा के इस पोस्ट पर नेटिजंस के मजेदार कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'बटेऊ हो। आखिर इतना स्वागत तो बनता है'। बता दें कि रणदीप हुड्डा हरियाणा से आते हैं। वहां, दमाद को बटेऊ कहा जाता है। एक यूजर ने लिखा, 'भाई ने हर जगह लठ गाढ़ रखा है।'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed