National Awards 2026: 'सपने सच होते हैं मगर', सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुने जाने के बाद यामी गौतम ने कही ये बात
Yami Gautam: यामी गौतम को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है। पुरस्कार का एलान होने के बाद उन्होंने एक्स पर एक लंबा पोस्ट लिखा है। आइए जानते हैं इसमें क्या है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खास है पल
अभिनेत्री ने पुरस्कार मिलने के बाद एक्स पर लिखा 'हर सफर में एक ऐसा पल आता है, जो आपको याद दिलाता है कि आपने हार क्यों नहीं मानी। आज मेरे लिए वही पल है। 'आर्टिकल 370' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना मेरे लिए एक ऐसा सम्मान है जिसे मैं जिंदगी भर याद रखूंगी।'
उन्होंने आगे लिखा 'चौदह वर्षों से, मैंने बस अपने काम के प्रति ईमानदार रहने, ईमानदारी से काम करने और अपनी परफॉर्मेंस को ही अपनी पहचान बनाने की कोशिश की है। यह सम्मान उम्मीद, हिम्मत, मजबूती और सिनेमा के लिए अटूट प्यार से भरे सफर का नतीजा लगता है। यह एक ऐसा सपना है, जिसे मैंने वर्षों से अपने दिल में संजोकर रखा था और आज, मैं इसे बहुत आभार और विनम्रता के साथ स्वीकार कर रही हूं।'
William Ishmael: कौन हैं विलियम इश्माएल? फाइनेंस से जुड़े हैं जेनिफर विंगेट के दूसरे पति; कहां तक की पढ़ाई?
यामी गौतम ने जताया आभारउन्होंने फिल्म 'आर्टिकल 370' को चुनने के लिए और इसे पुरस्कार देने के लिए आभार जताया है। उन्होंने लिखा 'मेरे परिवार, मेरी टीम, मेरे शुभचिंतकों और उन सभी लोगों का शुक्रिया जिन्होंने उतार-चढ़ाव के हर दौर में मुझ पर भरोसा किया। आपके भरोसे ने मुझे आगे बढ़ते रहने की हिम्मत दी, तब भी जब मंजिल बहुत दूर लगती थी।'
उन्होंने आगे लिखा 'यह अवॉर्ड किसी सपने का अंत नहीं है, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी की शुरुआत है। सपने सच होते हैं, लेकिन तभी जब आपका जुनून हार मानने से इनकार कर दे। यह उन सभी सपने देखने वालों के लिए है, जो अभी भी अपने उस खास पल का इंतजार कर रहे हैं। कभी भी भरोसा करना न छोड़ें।'
Every journey has a moment that reminds you why you never gave up. Today is that moment for me.
— Yami Gautam Dhar (@yamigautam) July 18, 2026
Receiving the National Award for Article 370 is an honour I will cherish for the rest of my life.
For fourteen years, I have simply tried to stay true to my craft, work with honesty…