फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan become happy after getting best actor National Film Awards for Chandu Champion

National Awards 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुने जाने पर कार्तिक आर्यन ने जताई खुशी, सोशल मीडिया पर दिखाई झलक

Sun, 19 Jul 2026 12:13 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 19 Jul 2026 12:13 AM IST
सार

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता घोषित किए गए हैं। इस पर उन्होंने खुशी जताई है। उन्होंने पोस्ट लिख कर आभार जताया है। अभिनेता के साथ उनका परिवार भी काफी खुश है।

विज्ञापन
Kartik Aaryan become happy after getting best actor National Film Awards for Chandu Champion
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शनिवार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान हुआ। इसमें कार्तिक आर्यन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। उन्हें फिल्म 'चंदू चैंपियन' में बेहतरीन अदाकारी करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार मिलने पर कार्तिक आर्यन ने खुशी जताई है। इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने एक पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन


कार्तिक की पोस्ट में क्या है?
कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर की है उसमें देखा जा सकता है कि वह अपने परिवार के साथ लैपटॉप में उस पल को देख रहे हैं,जब उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का विजेता घोषित किया जा रहा है। वह स्क्रीन पर अपने परिवार को उंगली से दिखा रहे हैं कि यहां उनका नाम है। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ काफी खुश हो जाते हैं। 
विज्ञापन

Kartik Aaryan become happy after getting best actor National Film Awards for Chandu Champion
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक ने लिखी भावुक पोस्ट
वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा 'अभी भी इस एहसास को महसूस कर रहा हूं। कुछ पल शब्दों से कहीं बड़े होते हैं और यह उन्हीं में से एक है। वर्षों से देखा गया मेरा एक सपना आखिरकार सच हो गया है। हमेशा विनम्र और आभारी रहूंगा। बेस्ट एक्टर नेशनल अवॉर्ड चंदू चैंपियन।'

ज्यादातर रोमांटिक फिल्मों में किया काम
कार्तिक आर्यन ने साल 2011 में 'प्यार का पंचनामा' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। उन्होंने अक्सर रोमांटिक ड्रामा वाली फिल्मों जैसे 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'लुका छुपी' और 'सत्यप्रेम की कथा' में अभिनय किया और अपनी पहचान बनाई।
विज्ञापन

Kartik Aaryan become happy after getting best actor National Film Awards for Chandu Champion
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक के काम को सराहा गया
कार्तिक ने कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'चंदू चैंपियन' में अलग तरह का अभिनय किया। यह फिल्म भारत के पहले पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर आधारित है। इस किरदार को निभाने के लिए कार्तिक ने बहुत मेहनत की। इस फिल्म में उनके काम को काफी सराहना मिली।

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed