फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arun Govil Attend Movie Ramayana Red Carpet Delhi Event Share Recounted Anecdote

‘राम जी अपना काम करवाने के लिए चुनते हैं’, फिल्म ‘रामायण’ के इवेंट में अरुण गोविल ने सुनाया पुराना किस्सा

Sat, 18 Jul 2026 11:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 18 Jul 2026 11:37 PM IST
सार

Arun Govil Attend Movie Ramayana Red Carpet Delhi Event: टीवी सीरियल ‘रामायण’ में अरुण गोविल ने इतनी गहराई से भगवान राम का किरदार निभाया कि दर्शक उनमें ही ईश्वर की छवि देखने लगे। अब वह रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ में एक खास किरदार में नजर आएंगे। दिल्ली में इस फिल्म से जुड़े इवेंट में उन्होंने अपने किरदार और फिल्म को लेकर काफी कुछ कहा। 

विज्ञापन
Arun Govil Attend Movie Ramayana Red Carpet Delhi Event Share Recounted Anecdote
अरुण गोविल - फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana

विस्तार

अरुण गोविल भी शनिवार को दिल्ली में फिल्म ‘रामायण’ की स्टार कास्ट के साथ एक रेड कारपेट इवेंट में शामिल हुए। वह फिल्म में एक अहम किरदार निभा रहे हैं। टीवी सीरियल ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाने से लेकर ‘रामायण’ फिल्म में एक अलग ही किरदार निभाने का उनका सफर कैसा रहा? फिल्म की शूटिंग का अनुभव कैसा था? इन बातों के अलावा अरुण गोविल ने एक पुराना किस्सा भी इवेंट में साझा किया। 

विज्ञापन


इवेंट में राम की महिमा और अपने किरदार का किया जिक्र 

अरुण गोविल नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' में राजा दशरथ का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने इवेंट में एक पुराना किस्सा सुनाया। अरुण गोविल ने कार्यक्रम में कहा, 'राम जी अपना काम करवाने के लिए चुनते हैं। यह बात सच है। मैं आपको बताता हूं कि जब रामानंद सागर जी टीवी पर 'रामायण' बना रहे थे तो मैंने उसने कहा कि मुझे राम जी का चरित्र निभाना है, पहले उन्होंने मुझे रिजेक्ट कर दिया। फिर दूसरे रोल दिए, लेकिन मैं नहीं माना। फिर आखिरी में उन्होंने ही कहा कि तुम जैसा राम हमें नहीं मिल सकता है।' 

विज्ञापन

Arun Govil Attend Movie Ramayana Red Carpet Delhi Event Share Recounted Anecdote
'रामायण' फिल्म के दिल्ली इवेंट में शामिल हुए अरुण गोविल - फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana

फिल्म ‘रामायण’ में काम करने का अनुभव रहा शानदार 
अरुण गोविल आगे कहते हैं, 'अब फिल्म ‘रामायण’ में मैं राजा दशरथ का किरदार निभा रहा हूं। मैं जब भी सेट पर होता था, तो मेरे सामने हमेशा राम रहते थे। मैं सोचता था कि इस भूमिका में वर्षों पहले मैंने क्या प्रतिक्रिया दी थी, वह हमेशा मेरे दिमाग में रहती थी। मुझे इस फिल्म में सबके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। मैंने इस फिल्म के सेट पर कभी अफरा-तफरी नहीं देखी। क्योंकि हम आम फिल्म नहीं 'रामायण' बना रहे हैं। सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है। साथ ही निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित की जितनी तारीफ करूं, उतनी कम है।'  

दिल्ली इवेंट में फिल्म का ट्रेलर भी दिखाया गया
‘रामायण’ फिल्म के दिल्ली इवेंट में ट्रेलर भी दिखाया गया। इस इवेंट में अरुण गोविल के अलावा रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, यश और सनी देओल भी शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed