एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sat, 18 Jul 2026 09:38 PM IST
सार
Box Office Collection Report: हॉलीवुड फिल्म ‘ओडिसी’ के भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद बॉलीवुड फिल्मों का शनिवार को क्या हाल रहा। फिल्म ‘धमाल’, ‘अल्फा’, और ‘वेलकम टू द जंगल’ ने कितनी कमाई की है, जानिए।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शनिवार को फिल्मों के कलेक्शन में इजाफा होता है, क्योंकि दर्शक ज्यादा संख्या में फिल्में देखने आते हैं। लेकिन हाल ही में क्रिस्टोफर नोलन की चर्चित हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ भारत में भी रिलीज हुई। क्या इसके आगे बॉलीवुड फिल्में अपनी कमाई को बढ़ा सकीं। जानिए, फिल्म ‘धमाल’, ‘अल्फा’, और ‘वेलकम टू द जंगल’ का शनिवार का कलेक्शन।
2 of 5
फिल्म 'धमाल 4'
- फोटो : साभार-@imdb
धमाल 4
'धमाल 4' ने बीते दिनों बढ़िया कलेक्शन किया था। रिलीज के 9वें दिन यानी शनिवार को इस फिल्म ने 8.67 करोड़ रुपये कमाए हैं, यह इसका शुरुआती कलेक्शन है। बता दें कि फिल्म ने 8वें दिन 5.50 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 110.17 करोड़ रुपये हो चुका है।
इंद्र कुमार निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी के अलावा कई चर्चित एक्टर्स नजर आए हैं।
3 of 5
फिल्म 'अल्फा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
अल्फा
फिल्म ‘अल्फा’ ने शनिवार को यानी रिलीज के 16वें दिन 35 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि 15वें दिन 25 लाख रुपये कमाए थे। शिव रवैल निर्देशित और आलिया भट्ट अभिनीत इस फिल्म ने अब तक कुल 57 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
16 दिन में ही इस मेगा बजट फिल्म का कलेक्शन लाखों में सिमट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
वेलकम टू द जंगल
‘वेलकम टू द जंगल’ ने शनिवार को यानी रिलीज के 23वें दिन 29 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि 22वें दिन 20 लाख रुपये कमाए थे। सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म का कुल कमाई भी अब तक 132.34 करोड़ रुपये हो चुका है।
इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल के अलावा कई चर्चित एक्टर्स भी नजर आए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'द ओडिसी'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘ओडिसी’ का रहा बाेलबाला
फिल्म ‘ओडिसी’ को रिलीज हुए आज दूसरा दिन हुआ है। इस फिल्म ने भारत में दूसरे दिन 18.70 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं पहले दिन इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 16.10 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 34.80 करोड़ रुपये हो चुकी है। ऐसे में देखा जाए तो शनिवार को कमाई के मामले में ‘ओडिसी’ आगे रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।