फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yami Gautam Pens Emotional Note After becoming best actress and win award for article 370

National Awards 2026: 'सपने सच होते हैं मगर', सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुने जाने के बाद यामी गौतम ने कही ये बात

Sat, 18 Jul 2026 10:47 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 18 Jul 2026 10:47 PM IST
सार

Yami Gautam: यामी गौतम को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है। पुरस्कार का एलान होने के बाद उन्होंने एक्स पर एक लंबा पोस्ट लिखा है। आइए जानते हैं इसमें क्या है?

विज्ञापन
Yami Gautam Pens Emotional Note After becoming best actress and win award for article 370
यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम@yamigautam

विस्तार

अभिनेत्री यामी गौतम को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री घोषित किया गया है। उन्हें फिल्म 'आर्टिकल 370' में बेहतरीन अदाकारी करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा उनकी फिल्म 'आर्टिकल 370' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। इस कामयाबी से अभिनेत्री खुश हैं। पुरस्कार मिलने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन


खास है पल
अभिनेत्री ने पुरस्कार मिलने के बाद एक्स पर लिखा 'हर सफर में एक ऐसा पल आता है, जो आपको याद दिलाता है कि आपने हार क्यों नहीं मानी। आज मेरे लिए वही पल है। 'आर्टिकल 370' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना मेरे लिए एक ऐसा सम्मान है जिसे मैं जिंदगी भर याद रखूंगी।'
विज्ञापन

Yami Gautam Pens Emotional Note After becoming best actress and win award for article 370
यामी गौतम - फोटो : X
ईमानदारी से काम किया
उन्होंने आगे लिखा 'चौदह वर्षों से, मैंने बस अपने काम के प्रति ईमानदार रहने, ईमानदारी से काम करने और अपनी परफॉर्मेंस को ही अपनी पहचान बनाने की कोशिश की है। यह सम्मान उम्मीद, हिम्मत, मजबूती और सिनेमा के लिए अटूट प्यार से भरे सफर का नतीजा लगता है। यह एक ऐसा सपना है, जिसे मैंने वर्षों से अपने दिल में संजोकर रखा था और आज, मैं इसे बहुत आभार और विनम्रता के साथ स्वीकार कर रही हूं।'

William Ishmael: कौन हैं विलियम इश्माएल? फाइनेंस से जुड़े हैं जेनिफर विंगेट के दूसरे पति; कहां तक की पढ़ाई?

यामी गौतम ने जताया आभार
उन्होंने फिल्म 'आर्टिकल 370' को चुनने के लिए और इसे पुरस्कार देने के लिए आभार जताया है। उन्होंने लिखा 'मेरे परिवार, मेरी टीम, मेरे शुभचिंतकों और उन सभी लोगों का शुक्रिया जिन्होंने उतार-चढ़ाव के हर दौर में मुझ पर भरोसा किया। आपके भरोसे ने मुझे आगे बढ़ते रहने की हिम्मत दी, तब भी जब मंजिल बहुत दूर लगती थी।'

Yami Gautam Pens Emotional Note After becoming best actress and win award for article 370
यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम
सपने सच होते हैं
उन्होंने आगे लिखा 'यह अवॉर्ड किसी सपने का अंत नहीं है, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी की शुरुआत है। सपने सच होते हैं, लेकिन तभी जब आपका जुनून हार मानने से इनकार कर दे। यह उन सभी सपने देखने वालों के लिए है, जो अभी भी अपने उस खास पल का इंतजार कर रहे हैं। कभी भी भरोसा करना न छोड़ें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed