{"_id":"6a5a0507f4b8f0dfb40bc397","slug":"priyanka-chopra-opens-up-about-10-year-age-gap-with-nick-jonas-2026-07-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस से 10 साल बड़े होने पर कही बड़ी बात, बोलीं- 'प्यार में उम्र का फासला मायने...'","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस से 10 साल बड़े होने पर कही बड़ी बात, बोलीं- 'प्यार में उम्र का फासला मायने...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेयी
Updated Fri, 17 Jul 2026 04:30 PM IST
सार
Priyanka Chopra Nick Jonas Age Gap: जोनस ब्रदर्स के लेटेस्ट पॉडकास्ट में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ 10 साल के उम्र के अंतर पर खुलकर बात की। प्रियंका ने इसे अपनी जिंदगी की बड़ी चुनौती बताया।
विज्ञापन
1 of 4
प्रियंका और निक
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ उम्र के अंतर पर खुलकर बात की है। एक हालिया पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि उनके रिश्ते में 10 साल का यह अंतर कभी भी कोई परेशानी नहीं बना।
2 of 4
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
फैंस को दी सलाह
आईएएनएस के अनुसार, पॉडकास्ट के दौरान जब एक महिला ने प्रियंका से पूछा कि वह खुद से 6 साल छोटे लड़के को डेट कर रही हैं, तो वह इस रिश्ते में अपना आत्मविश्वास कैसे बढ़ाएं? इस पर प्रियंका ने जवाब देते हुए कहा कि जब आपको कोई ऐसा जीवनसाथी मिल जाता है, जो आपकी हर उम्मीद पर खरा उतरे, तो उम्र का अंतर कोई चुनौती नहीं रह जाता।
प्रियंका ने कहा कि जिंदगी के बड़े फैसले लेते समय मन में ऐसे सवाल आना स्वाभाविक है। निक जोनस ने भी इस पर कहा कि उनके लिए प्रियंका से 10 साल छोटा होना कभी कोई बड़ी बात नहीं रही।
प्रियंका और निक की लव स्टोरी
प्रियंका और निक की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। कुछ समय डेट करने के बाद दिसंबर 2018 में जोधपुर में उन्होंने हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से धूमधाम से शादी की। जनवरी 2022 में सरोगेसी की मदद से उनके घर बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम @nickjonas
'वाराणसी' में नजर आएंगी प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक टाइम-ट्रैवल एडवेंचर फिल्म बताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।