फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The construction of a new culvert on Old Delhi Road will improve the drainage of rainwater.

Gurugram News: ओल्ड दिल्ली रोड पर नई पुलिया बनने से बरसाती पानी निकासी होगी बेहतर

Fri, 23 Oct 2026 05:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
The construction of a new culvert on Old Delhi Road will improve the drainage of rainwater.
- निर्माण कार्य के चलते ओल्ड दिल्ली रोड का एक हिस्सा 23 से 27 अक्तूबर तक रहेगा बंद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ओल्ड दिल्ली रोड पर मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन (लेग-I) पर प्री-कास्ट कल्वर्ट का निर्माण कराने जा रहा है। इसके निर्माण होने से बरसाती पानी निकासी में राहत मिलेगी। निर्माण कार्य के चलते अतुल कटारिया चौक के पास ओल्ड दिल्ली रोड का एक हिस्सा 23 से 27 अक्तूबर तक बंद रहेगा।
शहर में बरसाती पानी निकासी का मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन (लेग-1) जोकि सिकंदरपुर गांव से शुरू होता है और नजफगढ़ ड्रेन तक जाता है। यह नाला साइबर हब, सेक्टर 18/19, पुरानी दिल्ली रोड, सेक्टर 22, 23 A, पालम विहार, रेलवे कल्वर्ट 47, बजघेड़ा गांव और सेक्टर 115 सहित महत्वपूर्ण शहरी क्षेत्रों को पार करता है। ओल्ड दिल्ली रोड पर नाले की पुलिया ईंट की बनी हुई और काफी जर्जर हो चुकी है। ऐसे में बारिश के पानी निकासी में दिक्कत आती है।
विज्ञापन

जीएमडीए के अनुसार पुलिया व नाले के निर्माण कार्य के चलते ओल्ड दिल्ली रोड पर मेजर सुशीला मार्ग के मोड़ से लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक की ओर आगे सड़क का एक हिस्सा 23 अक्तूबर रात 8 बजे से 27 अक्तूबर शाम 5 बजे तक यातायात के लिए बंद रहेगा। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह ने बताया कि कार्य को लेकर मशीनरी समेत पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed