सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Mayor laid the foundation stone for the construction of a storm drain in Sikandarpur.

Gurugram News: सिकंदरपुर में बरसाती नाले के निर्माण का मेयर ने किया शिलान्यास

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
The Mayor laid the foundation stone for the construction of a storm drain in Sikandarpur.
विज्ञापन
2 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा, जलभराव से मिलेगी राहत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने बुधवार को गांव सिकंदरपुर में बरसाती नाले के निर्माण कार्य की शुरुआत की। उन्होंने नारियल फोड़कर इस काम का शिलान्यास किया। यह नाला करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा होगा और इसे बनाने में लगभग 2 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नाले के बनने के बाद गांव में बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। इस मौके पर वार्ड 19 के पार्षद रवि यादव, नगर निगम के अधिकारी और गांव के लोग भी मौजूद रहे।

इस दौरान मेयर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी गांवों का बराबर विकास किया जाएगा। हर गांव में माइक्रो एसटीपी प्लांट लगाए जाएंगे, जिससे गंदे पानी को साफ करने में मदद मिलेगी और पानी का प्रदूषण कम होगा। उन्होंने यह भी बताया कि सेक्टर-83 में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लेक व्यू पार्क बनाया जाएगा। इस पार्क में एक मंदिर का भी निर्माण किया जाएगा। मेयर ने लोगों से अपील की कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निगम की नाइट स्वीपिंग मशीन पर नजर रखें और सहयोग करें, ताकि क्षेत्र साफ-सुथरा बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम नर्सरी स्थापित करके क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा देगा। सफाई कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। मेयर ने कहा कि प्रदूषण का नियंत्रण रखने के लिए नगर निगम प्रयास कर रहा है। निगम क्षेत्र में तीन जगह नामतः हरसरू, नैनवाल और सेक्टर-6 में सीएंडडी वेस्ट के लिए डंपिंग साइट बनाई जाएगी। इन साइटों पर ही मलबा डाला जाएगा। इस दौरान ओरिस सोसाइटी के निवासियों ने वार्ड 19 के पार्षद रवि यादव और मेयर डॉ इंद्रजीत कौर यादव का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस वार्ड में लंबित कामों को किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed