सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Directives for Strict Action Against Violations of Pollution Norms

Gurugram News: प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Directives for Strict Action Against Violations of Pollution Norms
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मानेसर। नगर निगम क्षेत्र में चल रहे रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांट के संचालकों के लिए सोमवार को एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। यह सत्र वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए रखा गया था। इस दौरान प्लांट मालिकों को बताया गया कि उन्हें पर्यावरण से जुड़े सभी नियमों का पालन करना जरूरी है। उन्हें प्रदूषण कम करने वाले उपकरण लगाने और उनका सही तरीके से रखरखाव करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने यह भी कहा कि सभी प्लांट्स को अपनी रोजमर्रा की गतिविधियां नियमों के अनुसार ही करनी होंगी, ताकि आसपास के इलाके में प्रदूषण न फैले और हवा की गुणवत्ता बनी रहे।

सोमवार को गांव नौरंगपुर स्थित वाटिका में आयोजित इस सत्र में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार, जीएमडीए के डीटीपी आरएस बाट, नगर निगम मानेसर के डीटीपी राजेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से दिव्यांश और नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन की विशेषज्ञ जेनिथ चौधरी ने संबोधित किया। इस दौरान प्लांट्स से निकलने वाली धूल, प्रभाव और उसके समाधान के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि गया कि इस धूल से पर्यावरण को तो खतरा हो ही रहा है, साथ ही आमजन को सांस की बीमारी और हृदय रोग का खतरा भी बढ़ता है। संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने कहा कि प्लांट संचालन के लिए नियमों का पालन करना अत्यंत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed