{"_id":"69e22f1063f20cbc840faecf","slug":"video-district-level-chess-competition-will-be-held-in-gurugram-on-18th-and-19th-april-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: 18 और 19 अप्रैल को होगा जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: 18 और 19 अप्रैल को होगा जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता
गुरुग्राम जिले में 18 और 19 अप्रैल को जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 9 से 15 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें जिले भर से लगभग 300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जहां वे अपनी रणनीति और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर-50 स्थित आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल में किया जाएगा। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
जिला शतरंज संघ के महासचिव एडवोकेट राजपाल चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि शतरंज न केवल एक खेल है, बल्कि यह मानसिक विकास और निर्णय लेने की क्षमता को भी मजबूत करता है। उन्होंने आगे बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।