सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   To stop illegal mining, roads were closed by digging with JCB, monitoring started.

Gurugram News: अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए जेसीबी से खोदवा कर बंद किए रास्ते, निगरानी शुरू

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
To stop illegal mining, roads were closed by digging with JCB, monitoring started.
विज्ञापन
अरावली क्षेत्र में जाने वाले रास्तों पर की गई कार्रवाई
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में अवैध खनन पर लगाम कसने के लिए नूंह पुलिस ने एक बार फिर सख्त कदम उठाया है। थाना बिछौर क्षेत्र के हथनगांव पहाड़ में अवैध खनन के लिए उपयोग किए जा रहे रास्तों को जेसीबी मशीन की मदद से कटवाकर सोमवार को बंद कर दिया गया है। सोमवार को अमर उजाला ने अपने अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के तहत पहाड़ की ओर जाने वाले करीब चार से पांच रास्तों को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया है, ताकि खनन गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। इसके साथ ही इलाके में निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
थाना बिछौर के अतिरिक्त प्रभारी एसआई इंदरजीत के अनुसार, यह कार्रवाई अवैध खनन को रोकने के उद्देश्य से की गई है और आगे भी इसी तरह की सख्ती जारी रहेगी। जिला पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इन सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीमों ने मौके का निरीक्षण किया और फिर जेसीबी मशीन बुलाकर अरावली क्षेत्र में जाने वाले रास्तों को खोदकर बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि हथनगांव क्षेत्र में अवैध खनन के कारण पहाड़ के खिसकने की आशंका भी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन के निर्देश पर अवैध खनन जैसी गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। एसपी अर्पित जैन ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उपयोग में लाए जाने वाले वाहनों को भी जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article