{"_id":"69e9fa154b3051f68b04b537","slug":"directives-issued-for-immediate-notification-of-faults-on-33-kv-to-220-kv-lines-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-85719-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 33 से 220केवी लाइनों में फॉल्ट पर तुरंत सूचना देने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 33 से 220केवी लाइनों में फॉल्ट पर तुरंत सूचना देने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम के प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गर्मी में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को चाक चौबंद रखने की दिशा में बिजली निगम ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। बिजली निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने डीएचबीवीएन (दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम) यूएचबीवीएन (उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम) और एचवीपीएन (हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम) के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 33 केवी, 66 केवी, 132 केवी या 220 केवी की किसी भी विद्युत लाइन या सब-स्टेशन में फॉल्ट आने की स्थिति में, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होती है, उसकी सूचना तत्काल उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि सूचना के साथ फॉल्ट के कारणों का संक्षिप्त विवरण और समस्या के समाधान के लिए अनुमानित समय भी अनिवार्य रूप से बताया जाए, ताकि उच्च स्तर पर स्थिति की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इस व्यवस्था का उद्देश्य बिजली आपूर्ति में आने वाली बाधाओं की त्वरित निगरानी करना और समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। इस कदम से उच्च वोल्टेज लाइनों और सब-स्टेशनों में होने वाले फॉल्ट पर त्वरित प्रतिक्रिया संभव होगी, जिससे उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। -संजय चुघ, निगम प्रवक्ता
Trending Videos