सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two Youths Riding a Scooty Killed After Being Hit by Unidentified Vehicle on Pataudi-Rewari Bypass

Gurugram Accident: पटौदी-रेवाड़ी बाइपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर, स्कूटी सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 21 Apr 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार

मृतकों में से एक युवक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाला था। दोनों पटौदी अनाज मंडी में मजदूरी का काम करते थे। रात के समय वे अपनी स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

Two Youths Riding a Scooty Killed After Being Hit by Unidentified Vehicle on Pataudi-Rewari Bypass
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त स्कूटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पटौदी-रेवाड़ी बाइपास पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा रात के अंधेरे में हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों में से एक युवक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाला था। दोनों पटौदी अनाज मंडी में मजदूरी का काम करते थे। रात के समय वे अपनी स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर मारने वाला वाहन घटना के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवकों को तत्काल पास के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पटौदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

फिलहाल, दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed