{"_id":"69e76334753df719a8088fa5","slug":"teachers-will-be-empowered-through-training-on-ai-and-the-diksha-platform-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85549-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एआई और दीक्षा प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण से सशक्त होंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एआई और दीक्षा प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण से सशक्त होंगे शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
100 प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने की प्रक्रिया को आसान तरीके से समझाना उद्देश्य
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में ब्लॉक दीक्षा-कोऑर्डिनेटर के लिए एक दिवसीय कार्यशाला और ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के साथ-साथ गुरुग्राम जिले के सभी बीआरपी और एबीआरसी ने भाग लिया। लगभग 50 प्रतिभागी इसमें शामिल हुए। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य दीक्षा एप पर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों का 100 प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने की प्रक्रिया को आसान तरीके से समझाना था।
कार्यक्रम की शुरुआत में ईटी विंग प्रभारी तखत सिंह ने ज्ञानोत्सव, नींव और स्टेम मंच जैसे कार्यक्रमों के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। जिला दीक्षा-कोऑर्डिनेटर डॉ. नीतू सिंह ने दीक्षा प्लेटफॉर्म पर चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों जैसे दैनिक दीक्षा, रिवीजन की पाठशाला, आओ स्कूल चलें, छुट्टी की पाठशाला, दीक्षा समर चैलेंज, पीएएल वीडियो रिव्यू, सीपीडी ऑन दीक्षा, ईटीबी वर्कशॉप और एआई फीचर्स के बारे में विस्तार से समझाया।
जिला कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार शर्मा ने दीक्षा एप पर नामांकन की पूरी प्रक्रिया आसान तरीके से बताई और सभी को अभ्यास भी करवाया। इससे प्रतिभागियों को प्रक्रिया अच्छी तरह समझ में आई और वे इसे अपने काम में आसानी से लागू कर सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान अध्यापिका पूनम शर्मा और एबीआरसी सुमित्रा ने मैजिक स्कूल नाम के एआई टूल के बारे में प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि इस टूल की मदद से शिक्षक अपने रोज के काम जल्दी और आसान तरीके से कर सकते हैं, जिससे समय की बचत होती है। इस कार्यक्रम में डाइट के वरिष्ठ प्राध्यापक पृथ्वीराज, महेंद्र सिंह, अरुण कुमार राघव, सोना यादव और अन्य स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X