सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Manesar will be illuminated with 5 thousand street lights

Gurugram News: 5 हजार स्ट्रीट लाइटों से जगमग होगा मानेसर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Manesar will be illuminated with 5 thousand street lights
विज्ञापन
साढ़े 7 करोड़ रुपये होगा खर्च, जगह की चिह्नित
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर क्षेत्र जल्द ही पूरा जगमग होगा। निगम ने करीब पांच हजार नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना बनाई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। निगम की तरफ से इस कार्य के लिए लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।


इन लाइटों को लगाने के लिए पहले ही मंजूरी मिल चुकी है और जगहों को भी चिह्नित कर लिया गया है। मानेसर में कई ऐसे इलाके हैं जहां अभी तक स्ट्रीट लाइट नहीं है, जिससे रात के समय अंधेरा रहता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। अब इन जगहों पर नई लाइटें लगाई जाएंगी और जो पुरानी या खराब लाइटें हैं, उन्हें भी बदला जाएगा। यह काम नगर निगम की इलेक्ट्रिकल शाखा द्वारा किया जाएगा। साथ ही, लाइटों को चलाने के लिए खास व्यवस्था की जाएगी, जिससे अंधेरा होते ही सभी लाइटें अपने आप जल जाएंगी। इससे पूरे इलाके में रोशनी रहेगी और लोगों को राहत मिलेगी। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता वासु बग्गन ने बताया कि क्षेत्र में लाइट लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed