सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Road repairs are affected by a tar shortage, and potholes are causing problems for residents and truck drivers.

Gurugram News: तारकोल की कमी से सड़क मरम्मत प्रभावित, गड्ढों से बढ़ी लोगों और ट्रक चालकों की परेशानी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Road repairs are affected by a tar shortage, and potholes are causing problems for residents and truck drivers.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मानेसर। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम की घोषणा के बाद भी खाड़ी क्षेत्र से आने वाले कच्चे तेल पर सभी की नजर बनी हुई है। दोनों देशों के बीच तनाव का असर अब भी अलग-अलग क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। इसका सीधा असर औद्योगिक इलाकों के विकास कार्यों पर भी पड़ रहा है।



मानेसर के औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत तारकोल की कमी के कारण प्रभावित हो रही है। एचएसआईआईडीसी की ओर से सेक्टर-8 की सड़कों को सुधारने के लिए करीब 9 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसके लिए एस्टीमेट बनाकर टेंडर भी जारी किया जा चुका है और एजेंसी को काम सौंप दिया गया है लेकिन तारकोल की सप्लाई कम होने के कारण काम शुरू होने में देरी हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों और आपूर्ति में अस्थिरता की वजह से तारकोल की उपलब्धता प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा, आईएमटी मानेसर के सेक्टर-एक में भी सड़कों की मरम्मत का काम प्रस्तावित है। यहां भी जल्द काम शुरू किया जाना है, लेकिन तारकोल की कमी एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही सामग्री की आपूर्ति सामान्य होगी, विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा।


मानेसर के कई इलाकों में सड़कों की हालत काफी खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे होने और सड़कें टूटने के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर मालवाहक ट्रकों के लिए यह समस्या और भी गंभीर हो गई है।
गुरुग्राम के कई इलाकों की सड़कें खराब
गुरुग्राम के कई इलाकों में सड़कों की हालत खराब होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जगह-जगह टूटी सड़कें और गहरे गड्ढे होने के कारण आवाजाही मुश्किल हो गई है। प्रशासन ने शहर की कई सड़कों को सुधारने की योजना बनाई है, लेकिन तारकोल की कमी के कारण काम धीमा पड़ गया है। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है, जिन्हें खराब सड़कों पर ही सफर करना पड़ रहा है।

लक्ष्मण विहार, पालम विहार, सुशांत लोक, ओल्ड दिल्ली रोड, सेक्टर-38, 5, 39, 45, 46, 55, 56 और उद्योग विहार जैसे इलाकों में सड़क निर्माण और मरम्मत के काम सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। फिलहाल लोगों को लंबे समय तक टूटी-फूटी सड़कों और गड्ढों के बीच से ही गुजरना पड़ेगा, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी में दिक्कतें बढ़ रही हैं।


वर्जन----
जैसे ही सामग्री की आपूर्ति सामान्य होगी, विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा। मानेसर के सेक्टर एक में भी सड़कों का मरम्मत कार्य कराना है।--यशस्वी वर्मा, कार्यकारी अभियंता, एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article