सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Entrepreneurs will meet the Chief Minister, challenges will be discussed in the meeting

Gurugram News: मुख्यमंत्री से मिलेंगे उद्यमी, बैठक में चुनौतियों पर चर्चा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs will meet the Chief Minister, challenges will be discussed in the meeting
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

न्यूनतम मजदूरी दर को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे हरियाणा के उद्यमी- बैठक में चुनौतियों पर चर्चा
- उद्योग विहार चैंबर ऑफ इंडस्ट्री में आयोजित की गई उद्यमियों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए हरियाणा में बढ़ी हुई मजदूरी दर को एक अप्रैल से बढ़ाने के बजाये थोड़ा आगे किया जाए। मजदूरी दर को एक साथ बढ़ाने के बजाए क्रम वार बढ़ाया जाए। उद्यमी इसी बात को रखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलेंगे।
हरियाणा के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों को प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया कि वे मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखेंगे। उद्योग विहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के क्वाइन पार्क स्थित कार्यालय में आयोजित इस बैठक में हरियाणा और गुरुग्राम के विभिन्न हिस्सों से आए उद्यमियों ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के उद्योगों के हालात पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पिछले दिनों हरियाणा सरकार द्वारा बढ़ाए गए मजदूरी दर के कारण होने वाली परेशानियों, श्रम बहुल उद्योगों में श्रमिकों की कमी, एलपीजी संकट के कारण मजदूरों के पलायन, गारमेंट उद्योग में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के कारण निर्यात में बाधाओं पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उद्योग विहार चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अशोक कोहली ने कहा कि हमलोग मजदूरों के हितों के खिलाफ नहीं है। हम चाहते हैं कि उनका जीवन स्तर बेहतर हो, मगर अचानक मजदूरी दर में 35 प्रतिशत की वृद्धि उद्यमियों पर 40 प्रतिशत से ज्यादा पड़ेगी। अभी पश्चिम एशिया युद्ध के कारण उद्योग जगत की परिस्थितियां काफी प्रतिकूल हैं।
बैठक में राई से आए राकेश छाबड़ा, बहादुरगढ से आए प्रीत गर्ग, पीएफटीआई के चेयरमैन दीपक मैनी, सोहना से आए आरपी खटाना, उद्योग विहार उद्योग संघ के अध्यक्ष प्रवीण यादव, हरियाणा उद्योग संघ के अध्यक्ष केके कपूर,दौलताबाद उद्योग संघ के अध्यक्ष पवन कुमार जिंदल, कादीपुर के अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, एमएस भड़ाना एमएसएमई उद्योग संघ के अध्यक्ष विनोद गुप्ता, उद्योग विहार चैंबर ऑफ इंडस्ट्री के महासचिव अश्विनी कुमार, संस्थापक राज सिंगला आदि उद्यमियों ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed