{"_id":"6a7491a2a0260d213a001f4e","slug":"the-path-of-devotion-the-city-immersed-in-the-spirit-of-shiva-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96975-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: श्रद्धा की डगर, शिवमय हुआ नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: श्रद्धा की डगर, शिवमय हुआ नगर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा शहर, मंदिरों में शुरू हुए कांवड़ियां शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के मंदिरों में सावन में भक्तों की आस्था का रंग भजन-कीर्तन और जयकारों में नजर आ रहा है। शहर के कुछ मंदिरों से लेकर हाईवे तक भगवान रंग और भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। घंटेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, बाबा प्रकाशपुरी मंदिर समेत शहर के शिवालयों में लोग जल, फूल, बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव की पूजा में लगे हैं। सिद्धेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कई श्रद्धालुओं ने सामूहिक रुद्राभिषेक में हिस्सा लिया।
प्राचीन घंटेश्वर मंदिर प्रबंधन ने बारिश के बीच मंदिर में कांवड़ियों के लिए व्यवस्था कर दी है। उनके ठहरने विश्राम, भोजन, मेडिकल सुविधाएं आदि की व्यवस्था है। हालांकि, बृहस्पतिवार की दोपहर यहां बाहर के आने वाले कांवड़िये नहीं आए थे। मंदिर के मैनेजर सुभाष शर्मा ने बताया कि बुधवार की रात राजस्थान जा रहा कांवड़ियों का समूह यहां ठहरा था। बारिश के कारण कांवड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
शिवपुराण में सती का प्रसंग सुनाया
श्री कृष्ण मंदिर सेक्टर-4 गुरुग्राम में चल रही शिवपुराण कथा में पंडित अतुल शास्त्री ने शिव कथा में सती देवी का प्राकट्य और उनके भगवान शिव से मिलन की कथा सुनाई। माता पार्वती तब सती के रूप में थी। उन्होंने भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए कठिन तपस्या करके शिव जी को प्रसन्न किया और वरदान मांगकर शिव जी के संग विवाह किया। कथा सुनकर भक्त भाव विभोर हो उठे। सेक्टर-4 श्री राम मंदिर में पंडित शशि बिंद पाठक ने शिव महापुराण के दौरान सती चरित्र की कथा सुनाई। शिव महापुराण के दौरान शिव भजन भी आयोजित किया गया।