फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The police safely reunited two children with their families.

Gurugram News: दो बच्चों को पुलिस ने सकुशल परिवारों से मिलवाया

Thu, 16 Jul 2026 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
The police safely reunited two children with their families.
गुरुग्राम। जिले की पुलिस ने 24 घंटों के दौरान दो बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिवार वालों से मिलवाया है। बादशाहपुर थाना के अंतर्गत एसपीआर चौकी की पुलिस ने आठ साल के बच्चे को पांच घंटे में सकुशल बरामद किया। वहीं, सेक्टर-5 थाने की पुलिस ने 11 साल की बच्ची को परिवार वालों से मिलवाया। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ व कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों बच्चों को सुरक्षित रूप से उनके माता-पिता के हवाले कर दिया। 15 जुलाई की शाम करीब 6 बजे एसपीआर पुलिस चौकी में बच्चे के गुम होने की शिकायत प्राप्त हुई। बेगपुर खटोला गांव निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसका आठ वर्षीय बेटा पीयूष कुमार दोपहर करीब 2 बजे बिना बताए घर से कहीं चला गया है। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र में बच्चे की तलाश की और गांव के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस टीम ने पांच घंटे में बच्चे को सेक्टर-35 क्षेत्र से सकुशल बरामद किया। वहीं, दूसरे में मामले में बृहस्पतिवार को सेक्टर-5 थाने की पुलिस को सूचना मिली कि गुड़गांव रेलवे स्टेशन के पास 11 वर्षीय बच्ची गुमशुदा हालत में मिली है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बच्ची को अपनी सुरक्षा में लेकर उससे परिवार वालों के बारे में पता किया। बच्ची ने अपने स्कूल व अन्य आवश्यक जानकारी पुलिस टीम को दी। पुलिस ने बच्ची के बताए अनुसार संबंधित स्कूल में पहुंचकर जानकारी लेकर उसके माता-पिता से संपर्क किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed