{"_id":"6a81a8ce13e38c0a2907d68e","slug":"the-tricolour-fluttered-proudly-in-the-district-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-97903-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिले में शान से लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिले में शान से लहराया तिरंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में स्वतंत्रता दिवस समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और परेड ने मोहा मन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम/पटौदी/सोहना। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिले के सोहना, पटौदी, मानेसर और बादशाहपुर उपमंडलों में भी राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया गया।
समारोह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देश की सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्र भक्ति का प्रदर्शन किया। प्रणवानन्दा इंटरनेशनल स्कूल ने वंदे मातरम् प्रस्तुत किया, जबकि पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने कृष्ण लीला दिखाई। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जैकबपुरा ने पंजाबी नृत्य और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-4/7 ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुशांत लोक के छात्र-छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य से लोक संस्कृति को जीवंत किया। ब्लू बेल्स स्कूल ने नारी सशक्तीकरण पर आधारित प्रस्तुति दी।
लेजर और डंबल शो भी आकर्षण का केंद्र रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में हरियाणवी नृत्य को पहला, राजस्थानी नृत्य को दूसरा और नारी सशक्तीकरण प्रस्तुति को तीसरा स्थान मिला। सहायक पुलिस आयुक्त अभिलक्ष जोशी के नेतृत्व में सात टुकड़ियों ने भव्य परेड में हिस्सा लिया। ट्रैफिक पुलिस को पहला, गुरुग्राम महिला पुलिस को दूसरा और प्रजातंत्र के प्रहरी को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
उपमंडलों में भी दिखा उत्साह
सोहना में विधायक तेजपाल तंवर ने ध्वजारोहण किया। पटौदी में विधायक बिमला चौधरी, बादशाहपुर में विधायक सतीश फागना और मानेसर में विधायक मुकेश शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इन समारोहों में स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। विधायकों ने देश की एकता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया। उन्होंने हरियाणा के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
देशभक्ति और सांस्कृतिक विरासत का संगम
समारोहों में पुलिस, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट दस्तों ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देश की विविध सांस्कृतिक विरासत की झलक मिली। इन आयोजनों ने देशभक्ति और राष्ट्रीय भावना को मजबूत किया। यह दिन शहीदों के बलिदान को याद करने और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेने का अवसर था।
गुरुग्राम पुलिस के 41 कर्मी हुए सम्मानित
80वें स्वतंत्रता दिवस समारोहों में 41 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित पुलिसकर्मियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपराध नियंत्रण, अपराधियों की धरपकड़ और सुरक्षा व्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान दिया। शहीद ईएएसआई राजेंद्र को ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान के लिए विशेष सम्मान दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनका साहस और समर्पण पुलिस बल के अन्य सदस्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
यातायात पुलिस का प्रदर्शन रहा उत्कृष्ट
पुलिस उपायुक्त यातायात प्रतीक गहलोत के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस की टुकड़ी ने परेड में भाग लिया। टुकड़ी ने अनुशासन, उत्कृष्ट मार्चिंग और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रथम स्थान प्रदान किया गया। यह उपलब्धि यातायात पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाएगी। यातायात पुलिस सड़क सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सोसाइटियों में दिखा देशभक्ति का उल्लास
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुग्राम और बादशाहपुर की विभिन्न सोसाइटियों में भव्य समारोह आयोजित किए गए। इन आयोजनों में निवासियों ने देशभक्ति के उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सेक्टर-102 की इमारत इंपीरियल गार्डन सोसाइटी में कार रैली निकाली गई। इसी सेक्टर की जॉयविले सोसाइटी में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। सेक्टर-15 पार्ट-1 की आरडब्ल्यूए ने सामुदायिक केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया। यहां वार्ड 13 पार्षद पवन सैनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सेक्टर-99 के हैबिटेट, सेक्टर-37सी के आईएलडी ग्रीन्स और सेक्टर-108 के रहेजा वेदांता सोसाइटी में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
मेधावियों को किया गया सम्मानित
सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप येलो और आइवरी सोसाइटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें ट्यूलिप येलो सोसाइटी के अभिभावकों द्वारा प्रस्तुत आजादी का जश्न नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। ब्रह्माकुमारीज, गुरुग्राम के सदस्यों ने नशा मुक्ति पर जागरूकता प्रस्तुति दी। ट्यूलिप वायलेट सोसाइटी में कक्षा दसवीं में 95 फीसदी या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
वैदिक कन्या हाई स्कूल में हर्षोल्लास मना आजादी का जश्न
गुरुग्राम। जैकबपुरा स्थित वैदिक कन्या हाई स्कूल में शनिवार, 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह की शुरुआत वैदिक यज्ञ और हवन के साथ हुई। मुख्य अतिथि निधि गोयल ने कार्यक्रम में शिरकत की। विद्यालय के प्रधान चंद्र प्रकाश गुप्ता ने सभी उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्य अतिथि निधि गोयल का पुष्पगुच्छ, सम्मान पत्र और शॉल भेंट कर अभिनंदन किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा। नीता गुप्ता और प्रधान चंद्र प्रकाश गुप्ता ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने 1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।