{"_id":"6a33f71712614f01ec0adbed","slug":"the-weather-took-a-turn-amidst-rising-humidity-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91893-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बढ़ती उमस के बीच मौसम ने ली करवट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बढ़ती उमस के बीच मौसम ने ली करवट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुबह तेज धूप और शाम को आंधी ने बदला मौसम का मिजाज
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में बृहस्पतिवार को सुबह तेज धूप रही, जबकि शाम को आंधी चलने से मौसम का मिजाज बदल गया। पिछले दो दिन हुई बारिश के बाद तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई, लेकिन अब तेज धूप और बढ़ी हुई उमस ने लोगों की परेशानियां फिर बढ़ा दी हैं। बृहस्पतिवार को सुबह से ही गर्म हवाएं चलती रहीं और दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। इसके चलते सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम आवाजाही देखी गई और कई इलाकों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, शाम के समय कई क्षेत्रों में तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और आंधी-तूफान की संभावना बनी हुई है। बृहस्पतिवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है। प्रशासन ने पर्याप्त पानी पीने, हल्के और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।