{"_id":"6ae5f7fbe02280764e0e821a","slug":"three-vehicles-collided-in-the-golf-course-road-underpass-a-cab-overturned-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106040-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गोल्फ कोर्स रोड अंडरपास में 3 गाड़ियां आपस में भिड़ीं, कैब पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गोल्फ कोर्स रोड अंडरपास में 3 गाड़ियां आपस में भिड़ीं, कैब पलटी
विज्ञापन
एक कार के एयरबैग खुले, कैब चालक की हालत गंभीर, बाल-बाल बची जान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ क्षेत्र में गोल्फ कोर्स रोड के अंडरपास में 30 अक्तूबर की रात करीब एक बजे तेज रफ्तार के कारण तीन वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में एक कैब पलट गई और एक अन्य कार के सभी एयरबैग खुल गए। हादसे में कैब चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, हालांकि किसी की जान नहीं गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैब काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने तुरंत मदद की। उन्होंने कैब में फंसे चालक को बाहर निकाला और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही क्षेत्र में तैनात ईआरवी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल कैब चालक को पास के अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को अंडरपास से हटाया गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अभी तक डीएलएफ फेज-2 या डीएलएफ फेज-3 थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि कैब चालक अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस चालक की पहचान करने में जुटी हुई है। हादसे के कारण अंडरपास में वाहनों का संचालन बाधित हो गया था। हालांकि रात का समय होने के कारण सड़क पर वाहनों की संख्या कम थी। इस वजह से लंबा जाम नहीं लग सका।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। जानकारी हासिल की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी, ताकि पता चल सके कि गलती किस वाहन चालक की थी। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि कितने वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता