सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two months' worth of grain will be available at the ration depot.

Gurugram News: राशन डिपो पर मिलेगा दो माह का अनाज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
Two months' worth of grain will be available at the ration depot.
विज्ञापन
गुरुग्राम। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने लाभार्थियों की सुविधा के लिए अप्रैल माह में ही मई महीने का गेहूं भी वितरित करने का निर्णय लिया है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक केके गोयल ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार अप्रैल 2026 में लाभार्थियों को अप्रैल और मई, दोनों माह का गेहूं उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी राशन कार्ड धारक अपने संबंधित डिपो से समय पर दोनों माह का गेहूं प्राप्त करना सुनिश्चित करें, ताकि बाद में किसी प्रकार की असुविधा न हो। किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर लाभार्थी संबंधित सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी / निरीक्षक खाद्य एवं पूर्ति के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800 180 2087 पर कॉल कर सकते हैं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed