{"_id":"6a84a937e3debfb4c0085e95","slug":"visually-impaired-woman-raped-under-false-promise-of-marriage-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98181-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शादी का झांसा देकर दृष्टिबाधित युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शादी का झांसा देकर दृष्टिबाधित युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़िता का डेबिट कार्ड चुराकर 1.50 लाख से अधिक रुपये निकाले
पीड़िता की शिकायत पर पटौदी थाने में प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पटौदी थाना के एक गांव में दृष्टिबाधित युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसका डेबिट कार्ड चुराकर खाते से 1.50 लाख रुपये भी निकाल लिए। पीड़िता रेवाड़ी में सरकारी विभाग में कार्यरत है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसके देख न पाने का फायदा उठाकर पहले दोस्ती की और फिर होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी रामनिवास के खिलाफ पटौदी थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 मई को वह अपने ऑफिस के काम से दिल्ली गई हुई थी। रात करीब 8.30 बजे जब वह वापस पटौदी पहुंची और अपने गांव जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरोपी रामनिवास उर्फ सोनू निवासी जनौला गांव (पटौदी) अपनी गाड़ी लेकर आया। उसने युवती को देख न पाने की स्थिति में मदद की पेशकश की और खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताकर गांव छोड़ने की बात कही। रास्ते में आरोपी युवक ने पीड़िता से जान-पहचान बढ़ाई व मोबाइल नंबर भी ले लिया। आरोप है कि आरोपी युवक ने 10 मई को पीड़िता को कॉल करके मिलने की बात कही और एक रेस्तरां में लेकर गया। आरोपी ने पीड़िता को पत्नी से तलाक होने के बारे में बताया और सहानुभूति हासिल करके उससे दोस्ती कर ली।
25 मई को आरोपी पीड़िता को खाना खिलाने के बहाने पटौदी स्थित एक होटल में लेकर गया। कमरे में ले जाकर आरोपी ने पीड़िता के विरोध के बावजूद जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका वेतन सरकारी बैंक के खाते में आता है। जिसमें करीब 1.50 से 2 लाख रुपये जमा थे। देख न पाने के कारण पीड़िता ने आरोपी युवक पर विश्वास करते हुए डेबिट कार्ड का पिन नंबर बता दिया था ताकि वह रुपये निकालने में मदद कर सके।
विज्ञापन
आरोपी युवक ने पीड़िता के बैग से डेबिट कार्ड चुराकर खाते से रुपये निकाल लिए। जब पीड़िता ने बैंक पासबुक चेक करने पर खाते के खाली होने का पता चला। युवती ने जब आरोपी से पूछताछ की, तो उसने जरूरत पड़ने पर बैंक खाते से रुपये निकालने की बात स्वीकार करते हुए जल्द वापस देने की बात कही। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे और परिजनों को बताने की बात कही, तो आरोपी रामनिवास ने उसे धमकी दी कि यदि उन्होंने रुपये मांगे या पुलिस में शिकायत की, तो वह आत्महत्या कर लेगा और सुसाइड नोट में उक्त युवती का नाम लिखकर उन्हें फंसा देगा। इसके बाद 30 जुलाई को आरोपी ने फिर से महिला से रेवाड़ी के एक होटल में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और रुपये मांगने पर आत्महत्या करने की धमकी दी।
वर्जन
मामले की विभिन्न बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य व साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - मुकेश, एसीपी पटौदी, गुरुग्राम