{"_id":"6a3e6df5dfe6a483d500fe28","slug":"voter-awareness-campaign-conducted-in-schools-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92647-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्कूलों में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्कूलों में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएलओ के सत्यापन में सहयोग की अपील
गुरुग्राम। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के सरकारी विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में शिक्षकों और अभिभावकों को मतदाता सूची के सत्यापन, गणना प्रपत्र भरने और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के कार्य में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सोनू भट्ट ने बताया कि जिले में 14 जुलाई तक विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नौरंगपुर और राजकीय माध्यमिक विद्यालय, वजीरपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को अभियान की प्रक्रिया, उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी गई। एडीसी ने कहा कि मतदाता सूची का सही होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए जरूरी है। इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण, मतदाता सूची में नाम, पता, आयु, फोटो एवं अन्य विवरणों में संशोधन तथा स्थानांतरण से जुड़े कार्य भी किए जा रहे हैं। सोनू भट्ट ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें। निर्वाचन आयोग या जिला प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। संवाद