सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   When the agreement broke down, Shiv Sena came into the fray and meat shops were closed.

Gurugram News: समझौता टूटा तो शिवसेना उतरी मैदान में, बंद हुईं मीट की दुकानें

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
When the agreement broke down, Shiv Sena came into the fray and meat shops were closed.
विज्ञापन
गुरुग्राम। ईद की नमाज के बाद तय समझौते के बावजूद मांस की दुकानें बंद न होने पर शनिवार को शिवसेना ने मोर्चा संभाला और दुकानों को बंद करवाने की कार्रवाई की। संगठनों ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले हुए समझौते के अनुसार ईद की नमाज सुबह 8 बजे के बाद दो घंटे के भीतर यानी 10 बजे तक मीट की दुकानों को बंद करना तय हुआ था लेकिन निर्धारित समय के बाद भी दुकानें खुली रहीं। इस पर शिवसेना पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों से बातचीत की और समझौते का पालन करने की अपील की। शिव सेना का कहना था कि भाईचारा सिर्फ एक पक्ष ही क्यों निभाए, जब समझौता हुआ है तो सभी को उसका पालन करना चाहिए। इसके बाद मीट मार्केट के दुकानदारों ने दुकानों को बंद करना शुरू कर दिया। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed