फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Work on laying blocks on the road in Sector-99A has begun.

Gurugram News: सेक्टर-99ए में सड़क पर ब्लॉक लगाने का काम शुरू

Tue, 18 Aug 2026 05:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Work on laying blocks on the road in Sector-99A has begun.
खबर का असर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। सेक्टर-99ए में गढ़ी सीएचसी से गढ़ी गोपालपुर तक खराब सड़क की समस्या को 9 अगस्त को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम मानेसर ने सड़क पर ब्लॉक लगाने का काम शुरू कर दिया है। इससे लंबे समय से परेशान लोगों को अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर कई महीनों से रोड़ी और पत्थर पड़े हुए थे। सड़क ऊबड़-खाबड़ होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भी परेशानी होती थी। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के समय सड़क पर पानी जमा होने से समस्या और बढ़ जाती थी।
विज्ञापन


नगर निगम ने इस सड़क के निर्माण के लिए 19 फरवरी को वर्क ऑर्डर जारी किया था। इसके बाद 13 मार्च से काम शुरू हुआ, लेकिन चार महीने से अधिक समय तक सड़क पर ब्लॉक लगाने का काम शुरू नहीं हो पाया था। स्थानीय निवासी अभय, सुमित और राहुल ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण रोजाना लोगों को परेशानी होती थी। धूल और सड़क पर पड़े पत्थरों से भी दिक्कत होती थी। अब काम शुरू होने से लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed