{"_id":"6a843eb24c1081bc730a7bc2","slug":"your-dreams-and-mine-will-become-companions-in-building-strong-relationships-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98097-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तेरे मेरे सपने बनेंगे मजबूत रिश्तों के हमसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तेरे मेरे सपने बनेंगे मजबूत रिश्तों के हमसफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाह से पहले संवाद और काउंसलिंग के लिए युवाओं को किया जाएगा प्रोत्साहित
राष्ट्रीय महिला आयोग ने मैट्रिमोनियल वेबसाइटों और एजेंसियों को जारी की एडवाइजरी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राष्ट्रीय महिला आयोग ने मैट्रिमोनियल वेबसाइटों और एजेंसियों के लिए एडवाइजरी जारी कर विवाह की योजना बना रहे युवाओं को आयोग के तेरे मेरे सपने प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर से जोड़ने की सलाह दी है। आयोग ने ऐसे प्लेटफॉर्म से अपने पंजीकृत उपयोगकर्ताओं और संभावित जोड़ों को प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन पोर्टल पर पंजीकरण कराने और ऑनलाइन संवाद एवं परामर्श सत्रों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने तेरे मेरे सपने पहल विवाह की योजना बना रहे युवाओं के बीच सार्थक संवाद, बेहतर समझ और स्वस्थ संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की है। आयोग के अनुसार, बदलती सामाजिक परिस्थितियों में कई वैवाहिक विवाद विवाह से पहले अपेक्षाओं, कॅरिअर योजनाओं, पारिवारिक जिम्मेदारियों, वित्तीय प्रबंधन, व्यक्तिगत मूल्यों और भावनात्मक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पर्याप्त बातचीत नहीं होने के कारण उत्पन्न होते हैं। आयोग का मानना है कि विवाह से पहले सूचित और सार्थक संवाद मजबूत, स्वस्थ और सम्मानपूर्ण वैवाहिक संबंधों की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
इस पहल के तहत विवाह की योजना बना रहे युवा राष्ट्रीय महिला आयोग के प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर के पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकेंगे और विशेषज्ञों द्वारा संचालित ऑनलाइन प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन एवं काउंसलिंग सत्रों में भाग ले सकेंगे। आयोग के अनुसार, यह मंच युवाओं को सुरक्षित और गोपनीय वातावरण उपलब्ध कराएगा, जहां वे वैवाहिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर चर्चा कर सकेंगे। आयोग ने विश्वास जताया है कि विवाह से पहले संवाद और सूचित निर्णय लेने की प्रक्रिया गलतफहमियों को कम करने, आपसी समझ मजबूत करने और स्थिर एवं सौहार्दपूर्ण पारिवारिक संबंधों के निर्माण में मददगार होगी।