फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth arrested in Nuh with stolen bike; the bike had been stolen from Delhi.

Gurugram News: नूंह में चोरी की बाइक समेत युवक गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी हुई थी बाइक

Thu, 23 Jul 2026 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested in Nuh with stolen bike; the bike had been stolen from Delhi.
नूंह। नूंह पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम नूंह-हथीन रोड पर गांव सुडाका के पास गश्त और वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान हबीव पुत्र छज्जू, निवासी मठेपुर, थाना हथीन, जिला पलवल के रूप में हुई। उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई। बाइक के चेसिस और इंजन नंबर की जांच करने पर पता चला कि यह मोटरसाइकिल दिल्ली के कल्याणपुरी थाने में 12 फरवरी 2025 को दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित है। जांच अधिकारी विजय का कहना है कि आरोपी के खिलाफ थाना सदर नूंह में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed