पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hearing on Mohammed Zubair s bail plea adjourned till July 14

Mohammed Zubair: मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका पर सुनवाई 14 जुलाई तक स्थगित, वैमनस्यता फैलाने का है आरोप

Tue, 12 Jul 2022 11:13 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 12 Jul 2022 11:13 AM IST
सार

जुबैर धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में न्यायिक हिरासत में है। यह मामला 2018 में उनके द्वारा किए गए एक ट्वीट पर आधारित है। इस ट्वीट में 1980 के दशक की एक फिल्म- 'किसी से ना कहना' का स्क्रीनशॉट शेयर किया था।

विज्ञापन
Hearing on Mohammed Zubair s bail plea adjourned till July 14
मोहम्मद जुबैर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Alt न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका पर मंगलवार को पटियाला हाउस कोर्ट के सत्र न्यायालय में सुनवाई हुई। बहस सुनने के बाद जज ने मामले की सुनवाई 14 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी है।

विज्ञापन


बहस के दौरान जुबैर की वकील वृंदा ग्रोवर ने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति के ट्वीट करने के कुछ ही घंटों के अंदर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी। दिल्ली पुलिस के वकील ने इस मामले में बहस करने के लिए समय मांगा और कोर्ट से मामले की सुनवाई 14 जुलाई को करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


जुबैर की वकील वृंदा ग्रोवर ने इसका विरोध करते हुए कहा कि मामले को दो दिन के लिए टालना अन्याय है। उन्होंने कहा कि संभव हो तो मामले को कल तक के लिए स्थगित कर दिया जाए। हालांकि कोर्ट ने मामले की सुनवाई दो दिन टालते हुए अगली सुनवाई 14 जुलाई को तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुबैर धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में न्यायिक हिरासत में है। यह मामला 2018 में उनके द्वारा किए गए एक ट्वीट पर आधारित है। इस ट्वीट में 1980 के दशक की एक फिल्म- 'किसी से ना कहना' का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। जुबैर को दिल्ली पुलिस ने 17 जून को हिंदूफोबिया ट्वीट और संतों के अपमान तथा विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed