फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heart patient attacked with a key following a minor dispute; condition critical.

Delhi NCR News: मामूली विवाद में दिल के मरीज पर चाबी से हमला, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
-नरेला इलाके की घटना, पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
विज्ञापन

-आरोपी की तलाश में पुलिस दे रही है दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला इलाके के घोेघा मोड़ के पास पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी युवक ने 46 साल के दिल के मरीज पर स्कूटी की चाबी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल फकीरा उर्फ बरकत उल्ला खान को उसके बेटे ने लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां वह बयान देने की हालत में नहीं है। पीड़ित के बेटे के बयान पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का प्रयास का केस किया है।

पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई की दोपहर करीब 3 बजे घोघा मोड़ के पास झगड़ा की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि झगड़े के दौरान जेजे कॉलोनी बवाना निवासी फकीरा उर्फ बरकत उल्ला खान गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका बेटा उसे पास के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल लेकर गया है। वहां पहुंचने पर पता चला कि पीड़ित पर उसके पड़ोसी अनवर ने पुरानी रंजिश को लेकर स्कूटी की चाबी से सिर पर हमला किया था और हालत गंभीर होने की वजह से उसे लोक नायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहां वह बयान देने की हालत में नहीं था। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि पीड़ित के बेटे के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article