{"_id":"6a071afc61407a46fe04f0b5","slug":"high-court-approves-ott-release-of-dhurandhar-2-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-136528-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हाईकोर्ट ने धुरंधर 2 के ओटीटी रिलीज को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हाईकोर्ट ने धुरंधर 2 के ओटीटी रिलीज को दी मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने फिल्म धुरंधर : द रिवेंज (धुरंधर 2) के ओटीटी रिलीज को मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने 1989 की फिल्म त्रिदेव के गाने तिरछी टोपी वाले के कथित अनाधिकृत इस्तेमाल को लेकर लगाई गई रोक की याचिका खारिज कर दी। न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला ने 14 मई को अंतरिम आदेश पारित करते हुए कहा कि फिल्म सिनेमाघरों में पहले ही विवादित गाने के साथ रिलीज हो चुकी है। ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज रोकना असंगत स्थिति पैदा करेगा।
ट्रिमूर्ति फिल्म्स (त्रिदेव के निर्माता) ने याचिका दायर कर धुरंधर में रंग दे लाल (ओये ओये) नामक ट्रैक (जो त्रिदेव के गाने का रीमिक्स है) के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मूल गाने तिरछी टोपी वाले को बिना अनुमति के बैकग्राउंड स्कोर में इस्तेमाल किया गया है। न्यायमूर्ति गेडेला ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि सिनेमाहॉल रिलीज के बाद ओटीटी पर रोक लगाना उचित नहीं होगा।