फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Humidity adds to discomfort after light rain; rain alert issued for the 4th.

Delhi NCR News: हल्की बारिश के बाद उमस ने बढ़ाई परेशानी, 4 को बारिश का अलर्ट जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
-बीच-बीच में सूरज व बादल के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा
विज्ञापन

सूरज-बादलों की लुकाछिपी के बीच दिल्ली में मौसम रहा सुहाना


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को दोपहर के वक्त तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश के चलते तापमान में मामूली गिरावट आई। इस दौरान ठंडी हवाओं ने मौसम को भी खुशनुमा बना दिया। हालांकि, इस राहत के साथ कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला। ऑफिस आने-जाने वाले कर्मचारियों और यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। हालांकि, बीच-बीच में सूरज व बादल के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बीते 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम में एक-दो और अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा, बीते 24 घंटे में सफदरजंग मानक केंद्र में एक एमएम बारिश हुई। ऐसे में अधिकतम 35.7 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, अधिकतम 94 और न्यूनतम आर्द्रता 69 फीसदी दर्ज की गई।
चार अगस्त को होगी झमाझम बारिश, यलो अलर्ट जारी : मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और कई जगहों पर सुबह से दोपहर के बीच हल्की बारिश के एक से दो दौर देखे जाने की संभावना जताई है। इस दिन शाम से रात के बीच भी अलग-अलग जगहों पर गरज चमक के साथ बहुत हल्की बारिश देखी जा सकती है। साथ ही, चार अगस्त को दिल्ली में गरज चमक के साथ ही जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर के बीच अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के एक से दो दौर देखे जाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

पांच से लेकर सात अगस्त के दौरान बारिश : मौसम विभाग ने पांच से लेकर सात अगस्त के दौरान दिल्ली के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इन तीन दिनों के दौरान शाम या रात के समय भी कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पांच और आठ अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान के 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article