सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   if you have Indian passport then you can travel these 58 countries without visa

अगर आपके पास है भारतीय पासपोर्ट तो बिना वीजा के घूमिए ये 58 देश

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Jul 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
if you have Indian passport then you can travel these 58 countries without visa
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हर भारतीय की चाहत होती है विदेश घूमने की, लेकिन वीजा अनुमति की चिंता अक्सर इसमें बाधा बन जाती है। अगर आप भारतीय पासपोर्ट धारक हैं तो आप 58 देशों की यात्रा बिना वीजा (या वीजा ऑन अरावइल ) से कर सकते हैं।

Trending Videos


भारत पासपोर्ट पावर रैंकिंग में 59वां स्थान रखता है। इस कारण सभी भारतीय पासपोर्ट धारक 58 देशों की यात्रा वीजा के बिना या आगमन वीजा के साथ कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी देश की पासपोर्ट पावर रैंकिंग मूल रूप से उन देशों की संख्या पर आधारित होती है जो आपको वीजा (जिस देश के आप नागरिक है उसे मिलाकर) के बिना यात्रा करने की अनुमति देती है। 

जानिए कौन से हैं वो 58 देश

if you have Indian passport then you can travel these 58 countries without visa

संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम जैसे देश इस सूची में पहला स्थान रखते हैं। यह पासपोर्ट पावर सूची 'वैश्विक वित्तीय सलाहकार फर्म आर्टन कैपिटल' द्वारा तैयार की जाती है। 

सूची के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम 147 के 'वीज़ा फ्री स्कोर' के साथ शीर्ष पर हैं। इसलिए इन देशों के पासपोर्ट धारक वीजा के बिना 147 देशों की यात्रा कर सकते हैं।

लेकिन अगर आपके पास भारतीय पासपोर्ट है तो आप बिना वीजा के इन 58 देशों की यात्रा कर सकते हैं...

  1. भूटान
  2. हांग कांग 
  3. इक्वेडोर
  4. साउथ कोरिया
  5. मकाउ
  6. नेपाल
  7. अंटार्कटिका
  8. सेशेल्स
  9. मैसेडोनिया
  10. स्वालबार्ड
  11. डोमिनिका
  12. ग्रेनेडा
  13. हैती
  14. जमैका
  15. मोंटेसेराट
  16. सेंट किट्स और नेविस
  17. सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस
  18. त्रिनिदाद और टोबैगो
  19. तुर्क एंड केकोस द्वीप समूह
  20. ब्रिटिश वर्जिन आइसलैण्ड्स
  21. एल साल्वाडोर
  22. तुवालु
  23. कुक द्वीपसमूह
  24. फ़िजी
  25. माइक्रोनेशिया
  26. नियू
  27. समोआ
  28. वानुअतु
  29. कंबोडिया
  30. इंडोनेशिया
  31. लाओस
  32. थाईलैंड
  33. तिमोर लेस्टे
  34. इराक (बसरा)
  35. जॉर्डन
  36. कोमोरोस द्वीप समूह
  37. मालदीव
  38. मॉरीशस
  39. केप वर्दे
  40. जिबूती
  41. इथियोपिया
  42. गाम्बिया
  43. गिनी-बिसाऊ
  44. केन्या
  45. मेडागास्कर
  46. मोजाम्बिक
  47. साओ टोम और प्रिंसिपे
  48. तंजानिया
  49. टोगो 
  50. युगांडा
  51. जॉर्जिया
  52. तजाकिस्तान
  53. सेंट लूसिया
  54. निकारागुआ
  55. बोलीविया
  56. गुयाना या गयाना
  57. नाउरू
  58. पलाऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed