{"_id":"69c448398c411618c8056e89","slug":"igi-airport-no-more-network-hassles-airport-s-internet-system-to-be-upgraded-2026-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IGI Airport: अब न होगा नेटवर्क का झंझट, अपग्रेड होगा एयरपोर्ट का इंटरनेट सिस्टम; मिलेगी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IGI Airport: अब न होगा नेटवर्क का झंझट, अपग्रेड होगा एयरपोर्ट का इंटरनेट सिस्टम; मिलेगी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी
शनि पाथौली, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 26 Mar 2026 05:55 AM IST
विज्ञापन
सार
अब उन्हें भीड़भाड़ की स्थिति में भी हाई-स्पीड इंटरनेट की सेवा मिल सकेगी। इसके लिए एयरपोर्ट पर वाई-फाई 6 आधारित आधुनिक नेटवर्क सिस्टम स्थापित करने की योजना बनाई गई है।
सुरक्षित नेटवर्क का इस्तेमाल करें।
- फोटो : adobe stock
विज्ञापन
विस्तार
आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्रियों को धीमी इंटरनेट स्पीड से नहीं जूझना पड़ेगा। अब उन्हें भीड़भाड़ की स्थिति में भी हाई-स्पीड इंटरनेट की सेवा मिल सकेगी। इसके लिए एयरपोर्ट पर वाई-फाई 6 आधारित आधुनिक नेटवर्क सिस्टम स्थापित करने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा एयरसाइड क्षेत्र में बेहतर रोशनी के लिए एलईडी लाइटिंग टावर लगाए जाएंगे।
Trending Videos
नई व्यवस्था से आईजीआई पर सबसे बड़ा बदलाव इंटरनेट सेवा में देखने को मिलेगी। इसके तहत यहां नई पीढ़ी की वाई-फाई 6 तकनीक नेटवर्क सिस्टम लगाया जाएगा। इसकी खासियत है कि यह एक साथ बड़ी संख्या में उपयोगकर्ताओं को बेहतर स्पीड और कम लेटेंसी के साथ कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। एयरपोर्ट जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों में यह तकनीक यात्रियों को बिना रुकावट इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने में मददगार साबित होगी।इसके अलावा डायल द्वारा प्रस्तावित परियोजना के तहत एयरसाइड पर बेहतर रोशनी की व्यवस्था भी की जाएगी। ये पहल सरकार की डिजिटल इंडिया और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के अनुरूप है। इसको लेकर निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर भीड़ के समय धीमा हो जाता है इंटरनेट : एयरपोर्ट पर अक्सर भीड़ के समय इंटरनेट धीमा हो जाता है। इसको लेकर यात्री कई बार सोशल मीडिया पर भी अपनी आपत्ति दर्ज कर चुके हैं। इससे प्रबंधन व एयरपोर्ट की छवि भी धूमिल होती है। इस समस्या से राहत दिलाने के लिए मौजूदा नेटवर्क सिस्टम को अधिक तेज और सुरक्षित बनाने के लिए अपग्रेड किया जा रहा है।
बेहद कम समय में होगा डेटा का आदान-प्रदान : नई व्यवस्था के बाद यात्रियों व स्टॉफ को ऐसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस सेवा के शुरू होने के बाद कम समय में डेटा का आदान-प्रदान होगा यानि मोबाइल या लैपटॉप पर काम करने वाले यात्रियों को हाई-स्पीड इंटरनेट मिलेगा। इससे वीडियो कॉल और ऑनलाइन काम सहित इंटरनेट से जुड़े अन्य काम में कोई बाधा नहीं आएगी। इस नेटवर्क में यात्रियों का डेटा सुरक्षित रहेगा।
एयरपोर्ट का ऑपरेशनल सिस्टम भी होगा एडवांस : एयरपोर्ट पर वाई-फाई 6 तकनीक से लैस नए एक्सेस प्वाइंट लगाए जाएंगे, जो क्लाउड-आधारित सॉल्यूशंस के साथ जुड़े होंगे। सूत्रों की मानें तो नए नेटवर्क सिस्टम से डिजिटल सेवाओं का बेहतर उपयोग हो सकेगा। एयरपोर्ट स्टाफ के लिए भी यह तकनीक ऑपरेशनल सिस्टम को अधिक कुशल बनाएगी, जिससे फ्लाइट संचालन, सुरक्षा निगरानी और संचार में सुधार होगा।
मोबाइल लाइटिंग टावर से विमान संचालन होगा सुरक्षित : वहीं, अन्य योजना के तहत एयरसाइड यानी रनवे, टैक्सीवे और पार्किंग क्षेत्रों में एलईडी मोबाइल लाइटिंग टावर भी लगाए जाएंगे। इनका उद्देश्य रात के समय और कम दृश्यता की स्थिति में कार्य करने वाले कर्मचारियों को बेहतर रोशनी उपलब्ध कराना है। इससे ऑपरेशनल दक्षता बढ़ेगी और सुरक्षा मानकों में भी सुधार होगा। एलईडी मोबाइल टावर को आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है। इससे एयरसाइड में मेंटेनेंस, आपातकालीन स्थिति और विमान संचालन से जुड़े कार्यों को अधिक सुरक्षित बनाया जा सकेगा।