{"_id":"6a6a041a90ced156c1014553","slug":"illegal-rmc-plant-running-without-permission-sealed-in-naurangpur-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-96112-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नौरंगपुर में बिना अनुमति चल रहा अवैध आरएमसी प्लांट सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नौरंगपुर में बिना अनुमति चल रहा अवैध आरएमसी प्लांट सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मानेसर नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने दी सख्त चेतावनी, बिना लाइसेंस के चल रहे अन्य प्लांटों पर भी होगी कार्रवाई
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर में बिना अनुमति संचालित औद्योगिक गतिविधियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को निगम की प्रवर्तन शाखा ने गांव नौरंगपुर में गैर-कानूनी ढंग से चलाए जा रहे एक रेडी मिक्स कंक्रीट प्लांट पर कार्रवाई करते हुए उसे पूरी तरह से सील कर दिया।
यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट सह एसडीओ शशिकांत के नेतृत्व में की गई। टीम ने नौरंगपुर स्थित आरडीसी नामक आरएमसी प्लांट पर पहुंचकर संचालन से जुड़े दस्तावेज और स्वीकृतियों की जांच की। संचालक द्वारा आवश्यक अनुमतियां और वैध कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर प्लांट को सील कर दिया।
इस कार्रवाई के बाद नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने स्पष्ट किया कि निगम सीमा में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन शाखा को अवैध निर्माणों और बिना अनुमति चल रहे आरएमसी प्लांटों पर लगातार निगरानी रखने की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
निगम आयुक्त ने क्षेत्र में संचालित अन्य सभी आरएमसी प्लांट संचालकों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपने प्लांट से संबंधित सभी आवश्यक लाइसेंस, अनुमति पत्र व जरूरी दस्तावेज जल्द से जल्द नगर निगम कार्यालय में प्रस्तुत करें। यदि जांच के दौरान कोई भी प्लांट बिना अनुमति के संचालित पाया गया, तो उसके खिलाफ भी सीलिंग और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।