{"_id":"6ae34e3382be23e6490453f9","slug":"in-delhi-chhawla-man-murdered-body-tied-to-bricks-and-dumped-in-a-drain-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिली विक्रम की लाश: हत्या कर शव को ईंटों से बांधकर फेंका, 17 घंटे में हत्यारे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में मिली विक्रम की लाश: हत्या कर शव को ईंटों से बांधकर फेंका, 17 घंटे में हत्यारे गिरफ्तार
Thu, 29 Oct 2026 07:16 PM IST
विकास कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Thu, 29 Oct 2026 07:16 PM IST
सार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव के निरीक्षण के दौरान पीड़ित के सिर पर चोट के निशान मिले। पुलिस ने कहा कि शव को पानी की सतह पर आने से रोकने के उद्देश्य से उससे ईंटें बांधी गई थीं।
विज्ञापन
नाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने छावला इलाके में 32 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर उसके शव को ईंटों से बांधकर नजफगढ़ नाले में फेंकने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
चालक की पड़ी शव पर नजर
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बाडूसराय निवासी विक्रम के रूप में हुई है, जो 25 अक्तूबर से लापता था। 28 अक्तूबर की शाम घर लौट रहे एक चालक की नजर नाले में पड़े उसके शव पर पड़ी, जिसके बाद उसने छावला थाने को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
सिर पर चोट के मिले निशान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव के निरीक्षण के दौरान पीड़ित के सिर पर चोट के निशान मिले। पुलिस ने कहा कि शव को पानी की सतह पर आने से रोकने के उद्देश्य से उससे ईंटें बांधी गई थीं।
विज्ञापन
दो दिन पहले दर्ज हुई थी रिपोर्ट
पुलिस ने बताया कि विक्रम के परिजनों ने 27 अक्तूबर को छावला थाने में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान बाडूसराय निवासी सागर (26) और परवीन उर्फ भोलू (30) के रूप में हुई है।
12 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि शव मिलने के बाद अपराध दल और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने वारदात की सूचना मिलने के 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।