{"_id":"6ae35bb3c0e559a0700c1add","slug":"sirsa-filed-a-defamation-suit-against-aap-leaders-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-161297-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सिरसा ने आप नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सिरसा ने आप नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया
विज्ञापन
गुल्लक चोरी और चावल घोटाले के आरोपों से प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने का दावा, अदालत में दर्ज कराया बयान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और कुलदीप कुमार के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार संबंधी आधारहीन आरोपों से उनकी और उनके परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।
सिरसा ने बृहस्पतिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद जोशी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी। शिकायत के अनुसार, आप नेताओं ने सिरसा पर गुरुद्वारे की दान पेटी से धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए उन्हें ‘गुल्लक चोर’ कहा था। साथ ही, दिल्ली के गरीबों को रियायती दर पर मिलने वाले चावल को हरियाणा की एक निजी कंपनी को बेचने का आरोप लगाया था। आप ने इस कथित घोटाले में तीन वर्षों के दौरान 22,000 करोड़ रुपये तक के लेनदेन की आशंका जताई है। सिरसा ने कहा कि ऐसे आरोपों से उनकी सामाजिक और पारिवारिक छवि प्रभावित हुई