फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   As soon as she learned that para-athlete Neeraj was married, his female friend distanced herself.

Delhi NCR News: पैरा-एथलीट नीरज के शादीशुदा होने का पता चलते ही महिला मित्र ने बना ली थी दूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
पैरा-एथलीट खिलाड़ी नीरज यादव की संदिग्ध हालत में मौत का मामला
विज्ञापन

-मंगलवार दोपहर 3 बजे नीरज यादव ने युवती को मौजपुर मेट्रो स्टेशन के नीचे छोड़ दिया था, इसके बाद वह लगातार कॉल और मैसेज कर युवती को वापस लगने के लिए कहते रहे
-मैसेज का रिप्लाई न करने पर उठाया कदम, युवती ने पुलिस को दी इसकी जानकारी, पुलिस को नीरज का मोबाइल फोन मिला लॉक, अनलॉक करने के लिए भेजा जाएगा एफएसएल
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
पैरा-एथलीट नीरज यादव (42) की शादी और बेटी का पता चलने पर उसकी महिला मित्र ने उससे दूरी बना ली थी। नीरज ने युवती को समझाने का खूब प्रयास किया, लेकिन वह उस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी। नीरज की मौत मामले की जांच में पुलिस के पास यह जानकारी निकलकर आ रही है। मंगलवार दोपहर में युवती नीरज के साथ मौजपुर मेट्रो स्टेशन पहुंची। यहां करीब 3 बजे नीरज ने युवती को मेट्रो स्टेशन के नीचे उतार दिया। इसके बाद वह वहीं पर खड़े रहकर युवती को लगातार कॉल और मैसेज करते रहे। लगातार 6 घंटे तक युवती का इंतजार करने के बाद अंत में मैसेज कर नीरज ने ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह सारी जानकारी युवती ने पुलिस को दी है। अब पुलिस तमाम जानकारियों की पुष्टि करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल नीरज का फोन लॉक है। उसको खुलवाने के लिए एफएसएल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मोबाइल लॉक खुलने के बाद आगे की पड़ताल हो पाएगी। पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार को पैरा-एथलीट खिलाड़ी की महिला मित्र को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, लेकिन तबीयत खराब होने की बात कहकर युवती ने शुक्रवार आने की बात की। वहीं फिलहाल नीरज के परिजनों के बयान भी अभी दर्ज नहीं हो सके हैं। हालांकि परिजनों ने नीरज की मौत के पीछे साजिश की आशंका जाहिर की है। मामले की जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती ने दावा किया है कि नीरज यादव से मिलने के बाद उसे नहीं पता था कि वह पहले से शादीशुदा हैं और उनके यहां एक बेटी है। जैसे ही उसे इस बात का पता चला उसने नीरज यादव से दूरी बना ली। पुलिस का कहना है कि नीरज यादव युवती से दोस्ती खत्म नहीं करना चाहते थे। दूसरी ओर पुलिस ने नीरज की स्हॉर्पियो-एन गाड़ी की जांच की। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नीरज की गाड़ी में सल्फास की गोलियां कहां से आईं। क्या नीरज की महिला मित्र को इसकी जानकारी थी या नहीं। बता दें कि मंगलवार को जाफराबाद के मौजपुर मेट्रो स्टेशन के नीचे पैरा-एथलीट खिलाड़ी नीरज अपनी कार के बाहर मृत मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed