फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Priyanka Gandhi took stock of the preparations for the rally

Delhi NCR News: प्रियंका गांधी ने रैली की तैयारियों का लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की वोट बचाओ, देश बचाओ रैली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन की ओर से 1 नवंबर को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने सक्रियता बढ़ा दी है। रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी बृहस्पतिवार देर शाम रामलीला मैदान पहुंचीं। यहां उन्होंने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का विस्तार से निरीक्षण किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव सहित पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे।
प्रियंका गांधी ने रैली के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इंडिया गठबंधन की इस रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन


रैली का मुख्य मुद्दा वोट बचाओ, देश बचाओ रखा गया है। इसके जरिए विपक्षी दल मतदाता सूची, मतदान प्रक्रिया और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाने की तैयारी कर रहे हैं। रैली में इंडिया गठबंधन के नेताओं की भागीदारी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed