फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police Commissioner heard grievances at the traffic headquarters

Delhi NCR News: ट्रैफिक मुख्यालय पर पुलिस आयुक्त ने सुनीं समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने पदभार संभालने के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार तोड़ापुर स्थित दिल्ली ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संपर्क सभा आयोजित कर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं। कर्मचारियों ने पदोन्नति, चिकित्सा खर्च की प्रतिपूर्ति, सरकारी आवास, तबादले और तैनाती से जुड़ी समस्याएं उठाईं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) संजय त्यागी ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान किए गए यातायात प्रबंधन के बारे में भी बताया।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने यातायात व्यवस्था संभालने, सड़क हादसों को रोकने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने में पुलिसकर्मियों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने, तकनीक आधारित कार्रवाई और नागरिकों के साथ बेहतर संवाद पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed