{"_id":"6acee65b12acab25ec08ed7b","slug":"jewellery-worth-2-5-crore-stolen-from-a-teacher-s-house-in-dwarka-district-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: जीवनभर की जमा-पूंजी ले उड़े चोर, शिक्षिका के घर से 2.5 करोड़ के आभूषणों किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: जीवनभर की जमा-पूंजी ले उड़े चोर, शिक्षिका के घर से 2.5 करोड़ के आभूषणों किया हाथ साफ
Wed, 14 Oct 2026 07:48 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 14 Oct 2026 07:48 AM IST
सार
शिक्षिका ने बताया कि चोरी हुए आभूषण उनकी जीवनभर की जमा-पूंजी थे। डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया कि शिक्षिका की शिकायत पर चोरी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
द्वारका जिले के पीएम श्री विद्यालय के कैंपस में स्थित शिक्षिका के घर से चोरों ने करीब 2.5 करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण चोरी कर लिए। इसमें करीब 160 तोला सोने के आभूषण, 8 किलो चांदी और 85 हजार रुपये की नकदी शामिल हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ममता यादव के मुताबिक, 9 अक्तूबर को करीब 9:30 बजे वह अपनी बहन के घर फरीदाबाद गई थीं।
विज्ञापन
11 अक्तूबर को पड़ोसी ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही ममता अपनी बहन के साथ तुरंत घर के लिए रवाना हुईं। करीब एक बजे घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी से आभूषण गायब थे। घर का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
शिक्षिका ने बताया कि चोरी हुए आभूषण उनकी जीवनभर की जमा-पूंजी थे। चोरी हुए आभूषणों में से करीब 90 फीसदी के दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं। इनसे आभूषणों की पहचान और कीमत का आकलन करने में मदद मिलेगी। आभूषणों में बहू और बेटों को उपहार में मिले आभूषण भी शामिल हैं।
डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया कि शिक्षिका की शिकायत पर चोरी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। शिकायत में चोरी हुई संपत्ति की मात्रा काफी अधिक बताई गई है, जिसकी पुलिस की ओर से जांच और सत्यापन किया जा रहा है। जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।