पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Judicial custody of 10 accused in the NEET-UG paper leak case extended until the 11th

Delhi NCR News: नीट यूजी पेपर लीक मामले में 10 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 11 तक बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट यूजी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 10 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ा दी है। विशेष न्यायाधीश विजेता सिंह रावत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई की। सीबीआई की ओर से विशेष लोक अभियोजक वीके पाठक ने जांच के लिए हिरासत बढ़ाने की मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।



मामले के 13 आरोपियों में से 10 को सोमवार को वर्चुअली अदालत में पेश किया गया, जहां उनकी न्यायिक हिरासत समाप्त हो रही थी। अदालत ने यश यादव, मंगीलाल बिस्वाल, दिनेश बिस्वाल, विकास बिस्वाल, धनंजय लोकहंडे, तेजस हर्षद शाह, शुभम खैरनार, मनीषा वाघमारे, मनीषा हवलदार और डॉ. मनोज शिरुरे की हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ाई। बाकी तीन आरोपियों में से मुख्य आरोपी पीवी कुलकर्णी और शिवराज रघुनाथ मोतेगांवकर की न्यायिक हिरासत पहले ही 8 जुलाई तक बढ़ाई जा चुकी है। वहीं, मनीषा गुरुनाथ मांढरे को 30 जून तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed