सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kapil gurjar joins bjp who fired in shaheen bagh during caa protest

सीएएः शाहीन बाग में गोली चलाने वाला भाजपा में शामिल, विवाद के बाद पार्टी से निकाला

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 30 Dec 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
kapil gurjar joins bjp who fired in shaheen bagh during caa protest
कपिल गुर्जर भाजपा में शामिल, शाहीन बाग में चलाई थी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Trending Videos

साल 2019 में सीएए आंदोलन का चेहरा बने शाहीन बाग में गोली चलाने वाला कपिल गुर्जर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गया। उसे पार्टी के नेताओं ने माला पहनाकर पार्टी का आधिकारिक सदस्य  बनाया। हालांकि सोशल मीडिया पर जब यह बात फैली तो विवाद पैदा हो गया जिसके बाद पार्टी ने उसे निकाल दिया।

भाजपा ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि आज बसपा से कई युवा गाजियाबाद कार्यालय पर आए थे जिनमें कपिल गुर्जर भी शामिल था। उसके बारे में पता न होने के चलते पार्टी में उसे शामिल किया गया। बाद में जानकारी होने पर उसकी सदस्यता निरस्त कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा में शामिल होने के बाद कपिल गुर्जर ने कहा कि हम भाजपा के साथ हैं। बीजेपी हिंदुत्व को मजबूत कर रही है, हिंदुत्व को आगे ले जाना चाहती है। मैं हिंदुत्व के लिए काम करना चाहता हूं, इसलिए मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं। इससे पहले मेरा किसी भी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं था। मैं आरएसएस के साथ भी जुड़ा हूं।

प्रदर्शनस्थल से 150 मीटर की दूरी पर चलाई थी गोली
शाहीन बाग में नागरिकता कानून को लेकर चल रहे प्रदर्शन स्थल से करीब 150 मीटर दूर पुलिस बैरीकेड के पास कपिल गुर्जर ने सांप्रदायिक नारेबाजी करते हुए हवा में दो गोलियां चलाई थीं। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। बैरीकेड के पास मौजूद पुलिसकर्मियों और सीआरपीएफ के जवानों ने उसे दबोचा और सरिता विहार थाने ले गए। आरोपी की पहचान पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा निवासी कपिल गुर्जर के रूप में हुई थी। उसके पास से एक अवैध पिस्टल मिली थी।

पुलिस के मुताबिक, कपिल बैरीकेड के पास पहुंचा और ‘जय श्रीराम’, ‘हिंदू राष्ट्र जिंदाबाद’, ‘हमारा देश हिंदू राष्ट्र है’ जैसे नारे लगाने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने पिस्टल निकालकर हवा में दो गोलियां चला दीं। सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि किसी को कुछ समझ नहीं आया। इससे पहले कि प्रदर्शन में मौजूद लोग कपिल के पास पहुंचते, पुलिस व सुरक्षा कर्मियों ने उसे काबू कर लिया। उसे कार में बिठाकर सरिता विहार थाने लाया गया। 

कपिल की आप नेताओं केे साथ सामने आई थी फोटो तो पिता ने नकारा था
कपिल गुर्जर की कुछ तस्वीरें आप नेताओं के साथ सामने आई थी तब उसके पिता और भाई ने मीडिया के सामने आकर कहा था कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता। इस बारे में आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग में भी शिकायत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed