फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lakh withdrawn from account without OTP or SMS.

Delhi NCR News: बिना ओटीपी और एसएमएस के खाते से निकल गए 17.95 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




हथीन। हथीन शहर स्थित एक टेंट हाउस फर्म के बैंक खाते से साइबर ठगों ने बिना ओटीपी और बैंक ट्रांजेक्शन के एसएमएस के 17.95 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। ठगों ने 18 जुलाई से सात अगस्त के बीच 25 अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित फर्म मालिक लक्ष्मण दास ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, फर्म का खाता हथीन स्थित एसबीआई शाखा में है। एक ट्रांजेक्शन करने का प्रयास किया तो वह नहीं हो पाई। इसके बाद बैंक पहुंचकर स्टेटमेंट निकलवाई गई, जिसमें खाते से लाखों रुपये ट्रांसफर होने का पता चला। हैरानी की बात यह रही कि किसी भी ट्रांजेक्शन का ओटीपी या रकम कटने का एसएमएस उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर नहीं आया। पीड़ित ने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के बाद साइबर थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी। जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि बैंक से कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article