सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lakhpati Didi scheme will be expanded, three crore more women will be added.

Delhi: पीएम मोदी ने किया एलान- लखपति दीदी योजना का होगा विस्तार, तीन करोड़ और महिलाओं को जोड़ा जाएगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
सार

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में तीन करोड़ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर लखपति दीदी बनाने का जो लक्ष्य रखा था, वह पूरा हो चुका है और अब इस योजना के तहत तीन करोड़ और महिलाओं को जोड़ा जाएगा।

Lakhpati Didi scheme will be expanded, three crore more women will be added.
नई दिल्ली में कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल और सीएम रेखा गुप्ता के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली में विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ‘लखपति दीदी’ योजना के विस्तार का एलान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में तीन करोड़ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर लखपति दीदी बनाने का जो लक्ष्य रखा था, वह पूरा हो चुका है और अब इस योजना के तहत तीन करोड़ और महिलाओं को जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि देश की नारी शक्ति के आशीर्वाद से यह लक्ष्य भी निश्चित रूप से पूरा होगा।

Trending Videos


दिल्ली के बुराड़ी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ साल पहले जब केंद्र सरकार ने गांवों की तीन करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का संकल्प लिया था, तब कई लोगों ने इसका मजाक उड़ाया था। लेकिन आज गर्व के साथ कहा जा सकता है कि देश की महिलाओं ने अपनी मेहनत और सामर्थ्य से इस लक्ष्य को हासिल कर दिखाया है। उन्होंने बताया कि दशकों से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के पास हुनर और मेहनत तो थी, लेकिन उन्हें पूंजी और बाजार तक पहुंच नहीं मिलती थी। सरकार ने उन्हें सेल्फ हेल्प ग्रुप्स से जोड़कर, बैंकों से जोड़कर और प्रशिक्षण देकर नए अवसर उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के मुताबिक, आज देश में 10 करोड़ से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं। इन समूहों को लाखों करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है, जिससे ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपने परिवार की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की इसी सफलता से प्रेरित होकर सरकार ने अब तीन करोड़ और महिलाओं को “लखपति दीदी” बनाने का नया संकल्प लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed