{"_id":"69cbd86b918c9127ec0cb684","slug":"lg-visits-kamla-nagar-market-speaks-to-shopkeepers-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-130321-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कमला नगर मार्केट में पहुंचे एलजी, दुकानदारों से की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कमला नगर मार्केट में पहुंचे एलजी, दुकानदारों से की बात
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी में जनता से सीधे संवाद की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधु ने मंगलवार को उत्तर दिल्ली स्थित कमला मार्केट का औचक दौरा किया। दिल्ली विश्वविद्यालय के पास स्थित इस व्यस्त बाजार में एलजी ने बिना औपचारिक कार्यक्रम के पैदल घूमकर हालात का जायजा लिया।
एलजी ने अपना वाहन बाजार से दूर खड़ा कर बंगला रोड से पैदल चलते हुए पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग, ट्रैफिक जाम, सफाई व्यवस्था, लटकते बिजली के तार और सार्वजनिक सुविधाओं की कमी जैसी पुरानी समस्याओं को नजदीक से देखा। दौरे में उन्होंने दुकानदारों, छात्रों, स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से बातचीत की। लोगों ने सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा, पीजी आवास के बढ़ते किराए और बाजार की अव्यवस्थित व्यवस्था को लेकर अपनी चिंताएं साझा कीं। खास तौर पर मार्केट एसोसिएशन ने करीब 800 वाहनों की क्षमता वाली अंडरग्राउंड पार्किंग के कम इस्तेमाल का मुद्दा उठाया, जिसे खराब डिजाइन के कारण अनुपयोगी बताया गया। यह पार्किंग एमसीडी द्वारा विकसित की गई है। निरीक्षण के बीच एलजी एक दुकान पर भी पहुंचे, जहां उन्होंने आम लोगों के साथ कतार में लगकर छोले-भटूरे का स्वाद लिया। इस मौके पर एलजी ने भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं को संबंधित विभागों के साथ उठाकर समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपने अनुभव साझा करते हुए कमला नगर की जीवंतता और ऊर्जा की सराहना की।
Trending Videos