सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LPG Cylinder Hoarding Racket Busted in Bawana; Police Seize 75 Cylinders

Delhi: गैस की किल्लत के बीच बवाना में एलपीजी सिलिंडरों की जमाखोरी का भंडाफोड़, पुलिस ने 75 सिलिंडर किए जब्त

आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 03 Apr 2026 12:29 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली पुलिस को गुरुवार को एलपीजी सिलिंडरों के अवैध भंडारण और परिवहन के संबंध में एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया और कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, उसके पास से 75 सिलिंडर बरामद हुए हैं।

LPG Cylinder Hoarding Racket Busted in Bawana; Police Seize 75 Cylinders
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में गैस की किल्लत के बीच अवैध रूप से एलपीजी सिलिंडरों के भंडारण और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। बाहरी उत्तरी जिले के बवाना इलाके में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से कुल 75 एलपीजी सिलिंडर बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब आम लोगों को एलपीजी सिलिंडर प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

Trending Videos


दिल्ली पुलिस को गुरुवार को एलपीजी सिलिंडरों के अवैध भंडारण और परिवहन के संबंध में एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत बवाना में डिस्ट्रिक्ट पार्क के पास नाकाबंदी कर दी। शाम लगभग 4 बजे एक संदिग्ध गाड़ी देखी गई मुखबिर ने इशारा करते हुए पुलिस को बताया कि गाड़ी में अवैध रूप से एलपीजी सिलिंडरों का परिवहन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद गाड़ी को रोककर तलाशी लेने पर उसमें से 27 बरामद किए। जिनमें 13 घरेलू सिलेंडर और 14 व्यावसायिक सिलेंडर शामिल थे। इनमें से 10 घरेलू सिलेंडर और 7 कमर्शियल सिलेंडर भरे हुए पाए गए। चालक की पहचान अनिल के रूप में हुई, उससे सख्ती से पूछताछ की गई। जिसके बाद उनसे बाताया कि बवाना के पास सेक्टर-2 में स्थित दो कमरों और एक लोहे के कमरे में अतिरिक्त एलपीजी सिलिंडर रखे हैं। जिसके बाद पुलिस ने यहां से 48 सिलिंडर बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 75 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed