सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Plantation Drive: Target Set to Plant 3.5 Lakh Saplings in Delhi Schools

Plantation Drive: दिल्ली के स्कूलों में साढ़े तीन लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, निदेशालय ने जारी किया मेगा प्लान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 03 Apr 2026 03:32 AM IST
विज्ञापन
सार

इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की विज्ञान व टीवी शाखा ने सर्कुलर जारी किया है। वायु प्रदूषण को कम करने और परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Plantation Drive: Target Set to Plant 3.5 Lakh Saplings in Delhi Schools
पाैधरोपण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के निजी से लेकर सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में वृक्षारोपण/हरियाली अभियान के तहत साढ़े तीन लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की विज्ञान व टीवी शाखा ने सर्कुलर जारी किया है। वायु प्रदूषण को कम करने और परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। सर्कुलर के अनुसार दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग और इको क्लब के सदस्यों के जरिए एक लाख पेड़ और ढाई लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संबंध में निदेशालय ने स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए है।

Trending Videos


हर स्कूल के लिए 350 पौधों का कोटा
नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, दिल्ली के प्रत्येक स्कूल को मौजूदा सत्र में कम से कम 350 पौधे लगाने अनिवार्य होंगे। इस कार्य के लिए स्कूल दिल्ली सरकार के वन विभाग की किसी भी नर्सरी से निशुल्क पौधे प्राप्त कर सकेंगे। वृक्षारोपण की पूरी जिम्मेदारी स्कूल के इको-क्लब, विभागाध्यक्ष और छात्रों के सहयोग पर होगी। निदेशालय ने साफ किया है कि केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी नियमित निगरानी और मासिक रिपोर्ट भी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 अगस्त तक चलेगा जागरूकता पर्व
यह अभियान 11 अगस्त तक युद्धस्तर पर चलाया जाएगा, जिसमें स्कूलों को अगस्त के अंत तक 80 फीसदी लक्ष्य हासिल करना होगा। बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों में पोस्टर मेकिंग, नुक्कड़ नाटक, निबंध और नारा लेखन जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही, निदेशालय ने पिछले सत्र (2025-26) में लगाए गए पौधों की वर्तमान स्थिति पर भी रिपोर्ट तलब की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लगाए गए पौधे जीवित हैं या नहीं। सभी जिलों के उप शिक्षा निदेशकों को इस अभियान की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed